फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   JP Duminy hits 37 runs in an over

जेपी ड्यूमिनी ने एक ही ओवर में मारे 37 रन, गेंदबाज ने भी बना डाला यह रिकॉर्ड

Sat, 20 Jan 2018 07:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jan 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
JP Duminy hits 37 runs in an over
जेपी ड्यूमिनी - फोटो : File
दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज जेपी ड्यूमिनी ने घरेलू वन-डे क्रिकेट में एक ही ओवर में 37 रन जड़कर अपने नाम एक नया कीर्तिमान रच दिया है। बुधवार को ड्यूमिनी ने मोमेंटम कप में केप कोबरा की ओर से खेलते हुए यह कारनामा किया। उन्होंने इस मैच में 37 बॉल पर 70 रन की तूफानी पारी खेली। 
विज्ञापन


ड्यूमिनी ने ईडी लेई के ओवर में 5 छक्के जड़े, जबकि पांचवीं बॉल पर 2 रन लिए। बता दें कि इस ओवर में लेई ने एक बॉल भी फेंकी, जिसमें उन्होंने चौका मारा। 
विज्ञापन


नाइट्स और केप कोबरा के बीच खेले गए इस मैच नाइट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 239/9 रन बनाए। 240 रन का पीछा करने उतरी केप कोबरा की शुरुआत बेहद मजबूत रही और ओपनर्स के बीच 80 रन की साझेदारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूमिनी के साथ ही लेई के नाम भी इस मैच में एक रिकॉर्ड बन गया। दरअसल लेई अब एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के गेंदबाज अलाउद्दीन बाबू के नाम है। बाबू ने एक ओवर में 39 रन दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed