फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Joginder Sharma to Quinton de kock and Ambati Rayudu these cricketers took retirement in 2023

Year Ender 2023: भारत को 2007 विश्व कप जिताने वाले गेंदबाज से डिकॉक तक, इस साल इन क्रिकेटर्स ने लिया संन्यास

Sun, 10 Dec 2023 05:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 10 Dec 2023 05:42 PM IST
सार

चेन्नई के आईपीएल 2023 में चैंपियन बनने के बाद अंबाती रायुडू ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया। वहीं, वनडे विश्व कप के दौरान भी कई बड़े खिलाड़ियों ने संन्यास का एलान किया। 

विज्ञापन
Joginder Sharma to Quinton de kock and Ambati Rayudu these cricketers took retirement in 2023
क्विंटन डिकॉक, जोगिंदर शर्मा, स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर है। दिसंबर महीने का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है और भारतीय क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप फाइनल की हार को भूलकर दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारियो में जुट गई है। भारतीय टीम के लिए यह साल उतार-चढ़ाव से भरा रहा। हालांकि, भारत को अभी भी 2020 में संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी की कमी खल रही है। इस बीच साल 2023 में भी कई दिग्गज खिलाड़ी क्रिकेट को अलविदा कह गए। किसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बनाई तो किसी ने सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया। इस सूची में भारत को 2007 विश्व कप जिताने वाले जोगिंदर शर्मा से लेकर दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक तक कई बड़े नाम शामिल हैं। यहां हम ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन


इस साल सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के ड्वेन प्रिटोरियस ने अपने संन्यास का एलान किया। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट सहित सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पहले ही छोड़ चुके थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच, इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और ऑलराउंडर मोईन अली ने भी इसी साल क्रिकेट को अलविदा कहा। मोईन ने सिर्फ एशेज सीरीज खेलने के लिए संन्यास से वापसी की थी। अंबाती रायुडू ने आईपीएल 2023 में चेन्नई के चैंपियन बनने के बाद सभी प्रारूप से संन्यास का एलान किया। मुरली विजय ने भी इसी साल क्रिकेट के सभी प्रारूप छोड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन


विश्व कप के दौरान इन खिलाड़ियों ने लिया संन्यास
भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के दौरान भी कई खिलाड़ियों ने संन्यास का एलान किया। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने इस विश्व कप के दौरान एलान किया कि वह अब वनडे नहीं खेलेंगे। उन्होंने सिर्फ 24 साल की उम्र में यह फॉर्मेट छोड़ा है। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और इंग्लैंड के डेविड विली ने भी विश्व कप के दौरान ही अपने संन्यास की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों ने भले ही अपने संन्यास का एलान नहीं किया है, लेकिन शायद ये दोनों बल्लेबाज अपना आखिरी विश्व कप खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed