{"_id":"5f0717f76940362e92524efb","slug":"jofra-archer-says-i-am-still-confused-how-i-got-the-nod-hope-get-chance-to-show-why","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENGvWI: आठ साल बाद ब्रॉड टीम से बाहर, आर्चर को भी प्लेइंग XI में चुने जाने का यकीन नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvWI: आठ साल बाद ब्रॉड टीम से बाहर, आर्चर को भी प्लेइंग XI में चुने जाने का यकीन नहीं
Thu, 09 Jul 2020 06:43 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 09 Jul 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा कि अंतिम एकादश में अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह चुने जाने से वह अब भी असमंजस में है और उम्मीद जताई कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे शुरूआती टेस्ट के दौरान अपनी काबिलियत साबित कर सकेंगे।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने बुधवार को ब्राड को शुरूआती टेस्ट के लिए नहीं चुना जिन्होंने 485 विकेट चटकाए हैं जबकि जिम्मी एंडरसन, मार्क वुड और आर्चर को कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स और स्पिनर डॉम बेस के साथ शामिल किया।
विज्ञापन
पिछले साल एशेज श्रृंखला से अपना टेस्ट पदार्पण करने वाले आर्चर ने कहा, 'मैं अब भी नहीं जानता कि मुझे ब्रॉड की जगह मंजूरी कैसे मिली, मैं आज तक इसे लेकर उलझन में हूं। मैं खुश हूं कि यह मौका दिया गया और उम्मीद करता हूं कि मुझे यह दिखाने का मौका मिलेगा कि मुझे क्यों चुना गया था।'
विज्ञापन
बुधवार को इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के साथ मिलकर एक घुटना जमीन पर टिकाकर 'ब्लैक लाइव्स मैटर' अभियान में उनका समर्थन किया, दोनों टीमों की टीशर्ट पर 'ब्लैक लाइव्स मैटर' का लोगो भी था।
आर्चर इंग्लैंड की मौजूदा टेस्ट टीम में एकमात्र अश्वेत खिलाड़ी हैं, उन्होंने अपने साथियों के समर्थन की प्रशंसा की। उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स के 'न्यू जोन' में कहा, 'समर्थन मिलना शानदार था।' उन्होंने कहा, 'यह वर्ष अश्वेत समुदाय के ही नहीं बल्कि सभी के लिए आंखे खोलने वाला रहा है।'
ब्रॉड को आखिरी बार 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही घरेलू टेस्ट में विश्राम दिया गया था, उन्होंने अब तक 485 टेस्ट विकेट लिए हैं और इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। ब्रॉड 2012 के बाद से लगातार खेलते आ रहे थे। अब उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है, जिससे हर कोई हैरान है।