फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट खराब होने के बावजूद स्टोक्स ने ठोकी फिफ्टी, चोट से जूझ रही आधी इंग्लिश टीम

Thu, 04 Mar 2021 05:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 04 Mar 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Jofra Archer not playing final Test due to elbow injury, Stokes and few others have upset stomach
बेन स्टोक्स - फोटो : social media

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को कोहनी में चोट से परेशानी के कारण भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना गया जबकि बेन स्टोक्स सहित टीम के कुछ अन्य खिलाड़ी पेट में संक्रमण की वजह से जूझ रहे हैं। इसकी जानकारी इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को दी।


 

Jofra Archer not playing final Test due to elbow injury, Stokes and few others have upset stomach
ईसीबी - फोटो : सोशल मीडिया

ईसीबी के अपडेट के मुताबिक, 'जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट के बरकरार रहने के कारण इस टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। ईसीबी की मेडिकल टीम आगे इस पर अपडेट देगी।' इसके अनुसार, 'बेन स्टोक्स को पेट में गड़बड़ी है और दौरा करने वाली टीम के अन्य सदस्यों को भी इससे परेशानी है। लेकिन उन्हें मैदान से दूर रखने की उम्मीद नहीं है।'

Jofra Archer not playing final Test due to elbow injury, Stokes and few others have upset stomach
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ट्विटर

गौरतलब है कि आर्चर इसी चोट के कारण चेन्नई में दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। आर्चर तीसरे टेस्ट में खेले थे, जिसमें उन्होंने एक विकेट चटकाया था। वहीं, स्टोक्स ने अंतिम टेस्ट के पहले दिन 55 रन की पारी खेली। अनुभवी जेम्स एंडरसन ही प्लेइंग इलेवन में मुख्य तेज गेंदबाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jofra Archer not playing final Test due to elbow injury, Stokes and few others have upset stomach
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा। इंग्लैंड को 205 रन पर समेटने के बाद भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 15 रन और पुजारा आठ रन बनाकर नाबाद लौटे। फिलहाल इंग्लैंड की टीम चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनाने की दौड़ से बाहर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed