{"_id":"69500e521a9d4c322e090fdf","slug":"joe-root-sets-a-new-record-in-the-ashes-series-becoming-9th-cricketer-to-complete-22-000-international-runs-2025-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Joe Root: एशेज सीरीज में जो रूट ने बनाया नया कीर्तिमान, 22 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले 9वें क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Joe Root: एशेज सीरीज में जो रूट ने बनाया नया कीर्तिमान, 22 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले 9वें क्रिकेटर
Sat, 27 Dec 2025 10:20 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:20 PM IST
सार
जो रूट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : PTI
विस्तार
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह 22 हजारअंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए। रूट ने यह मुकाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में 15 रन बनाकर हासिल किया। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला गया। जो रूट ने अब तक 380 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 49.21 की औसत से 22 हजार रन बनाए हैं। उनसे आगे इस सूची में सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने, जैक्स कैलिस, राहुल द्रविड़ और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं।
इंग्लैंड ने जीता चौथा टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर लंबे समय से शतक का इंतजार कर रहे रूट ने आखिरकार यह सूखा भी खत्म किया। उन्होंने ब्रिस्बेन में खेले गए एशेज 2025-26 के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में नाबाद 138 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, इस शतक के बावजूद रूट चार एशेज टेस्ट मैचों में कुल मिलाकर सिर्फ 234 रन ही बना सके हैं। चौथा टेस्ट जीतने के बावजूद इंग्लैंड को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज़ 3-1 से अपने नाम कर ली है।
बॉक्सिंग डे टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर दौरे की अपनी पहली जीत दर्ज की। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जोश टंग की शानदार पांच विकेट की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में सिर्फ 152 रन पर सिमट गया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 110 रन पर ढेर हो गई और 42 रन पीछे रह गई। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भी मुश्किल पिच पर लड़खड़ा गई और टीम 132 रन ही बना सकी, जिससे इंग्लैंड को जीत के लिए 175 रन का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड की ओर से शीर्ष क्रम ने मजबूत साझेदारियां कीं और अंत में हैरी ब्रूक व जेमी स्मिथ ने टीम को यादगार चार विकेट की जीत दिलाई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा था और ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी जीत का सिलसिला 16-0 तक पहुंच गया था। चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के साथ यह अजेय क्रम आखिरकार टूट गया।