फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jhulan goswami becomes number one bowler in icc ranking

वन-डे रैंकिंग में झूलन गोस्वामी का तहलका, बनीं दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज

Mon, 04 Mar 2019 06:14 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 04 Mar 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
jhulan goswami becomes number one bowler in icc ranking
झूलन गोस्वामी

इंग्लैंड के खिलाफ हाल में संपन्न सीरीज में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की नवीनतम आईसीसी महिला रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


फरवरी 2017 में भी शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाली 36 साल की झूलन ने सीरीज में आठ विकेट चटकाए जिससे भारतीय टीम को आठ टीमों की चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर पहुंचने में मदद मिली। मेजबान न्यूजीलैंड और शीर्ष चार टीमें 2021 महिला विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी।
विज्ञापन


नवीनतम रैंकिंग में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुई सीरीज के नतीजों को भी शामिल किया गया है। आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड पर 3-0 की जीत के साथ विश्व कप में सीधे क्वालीफाई करने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। टीम 12 मैचों में 22 अंक के साथ शीर्ष पर है। भारत 15 मैचों में 14 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड के 15 मैचों में 14 अंक हैं। गत विश्व चैंपियन इंग्लैंड 12 मैचों में 12 अंक के साथ दक्षिण अफ्रीका के बाद पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 218 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज झूलन शीर्ष रैंकिंग पर सबसे अधिक समय तक रहने के रिकार्ड के भी करीब पहुंच गई हैं। झूलन 1873 दिनों तक दुनिया की नंबर एक गेंदबाज रही हैं। उनसे अधिक आस्ट्रेलिया की पूर्व तेज गेंदबाज कैथरीन फिट्जपैट्रिक ही शीर्ष स्थान पर रही हैं। कैथरीन 2113 दिनों तक शीर्ष पर रहीं।

झूलन की तेज गेंदबाजी जोड़ीदार शिखा पांडेय को भी 12 स्थान का फायदा हुआ है और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने भी इंग्लैंड के खिलाफ आठ विकेट चटकाए। नौ साल में यह पहली बार हुआ है जब भारत की दो गेंदबाज शीर्ष पांच में शामिल हैं। इससे पहले 2010 में झूलन और रूमेली धर शीर्ष पांच में जगह बनाने में सफल रही थी।

मौजूदा आईसीसी महिला चैंपियनशिप में 837 रन के साथ सबसे सफल बल्लेबाज बायें हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने करियर के सर्वश्रेष्ठ 797 अंक के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इससे पहले 2012 में भी भारत के ही खिलाड़ी एक साथ बल्लेबाजी और गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर थे। तब मिताली राज और झूलन शीर्ष स्थान हासिल करने में सफल रहे थे।

इंग्लैंड की नताली सिवर भी भारत के खिलाफ सीरीज में 130 रन बनाने के बाद 10 स्थान के फायद से करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। भारत-इंग्लैंड सीरीज में उनसे अधिक रन सिर्फ भारत की स्मृति (153 रन) ने भी बनाए थे। इंग्लैंड की ही डैनी वाट भी सात स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 34वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

इसके अलावा बल्लेबाजी रैंकिंग में जिन खिलाड़ियों को फायदा हुआ है उनमें आस्ट्रेलिया की एलिसा हिली (एक स्थान के फायदे से 15वें) और रेशेल हेन्स (सात स्थान के फायदे से 21वें) के अलावा न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन (दो स्थान के फायदे से 10वें) और केट पर्किन्स (छह स्थान के फायदे से 31वें) भी शामिल हैं।

गेंदबाजों में जेसी जोनासन (दो स्थान के फायदे से दूसरे) और इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टोन (चार स्थान के फायदे से 20वें) आगे बढ़ने में सफल रही है। ऑलराउंडरों की सूची में नताली दो स्थान के फायदे से पांचवें जबकि सोफी तीन स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ 16 मार्च से शुरू हो रही सीरीज में इंग्लैंड 3-0 से क्लीनस्वीप करके भारत को पीछे छोड़ सकता है। श्रीलंका की टीम 12 मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ अंतिम स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed