{"_id":"616ece182f9fb06cd858437f","slug":"jemimah-rodrigues-dances-on-in-da-getto-song-with-smriti-mandhana-and-india-women-cricket-team-watch-video-harmanpreet-kaur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इस विदेशी गाने पर डांस करती दिखीं स्मृति मंधाना और जेमिमा, सोशल मीडिया पर खूब किया जा रहा पसंद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: इस विदेशी गाने पर डांस करती दिखीं स्मृति मंधाना और जेमिमा, सोशल मीडिया पर खूब किया जा रहा पसंद
Tue, 19 Oct 2021 07:24 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 19 Oct 2021 07:24 PM IST
सार
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। साथ ही टीम इंडिया की कई अन्य खिलाड़ियों ने भी कमेंट किया।
विज्ञापन
महिला खिलाड़ियों के साथ डांस करतीं जेमिमा रोड्रिग्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कुछ खिलाड़ी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग खेल रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जेमिमा रोड्रिग्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह विदेशी गाना 'इन द गेट्टो' पर टीम इंडिया की कई अन्य खिलाड़ियों के साथ डांस करती दिख रही हैं। इसमें स्मृति मंधाना, पूनम यादव, राधा यादव और भारतीय टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर शामिल हैं।
जेमिमा ने इसके कैप्शन में लिखा कि हम सबने इन द गेट्टो गाने पर नाचने की पूरी कोशिश की। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। साथ ही टीम इंडिया की कई अन्य खिलाड़ियों ने भी कमेंट किया। हरलीन देओल ने लिखा कि यह वीडियो क्यूट है। उन्होंने हरमनप्रीत को इस गैंग में शामिल होने पर बधाई भी दी।

View this post on Instagram
A post shared by Jemimah Jessica Rodrigues (@jemimahrodrigues)
विज्ञापन
जेमिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह बाकी क्रिकेटर्स के साथ वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। हरमनप्रीत पहली बार इस तरह के फनी पोस्ट में बाकी खिलाड़ियों के साथ नजर आई हैं। हरलीन का कमेंट इसी पर था। वहीं, एक और सोशल मीडिया यूजर ने स्मृति मंधाना को डांस कराने के लिए धन्यवाद दिया और इसे अपने करियर अचीवमेंट में जोड़ने के लिए भी कहा।
जेमिमा ने इसी साल अपना महिला बिग बैश लीग डेब्यू किया है। वह मेलबर्न रेनेगेड्स से खेल रही हैं। हरमनप्रीत भी इसी टीम में हैं। अब तक दोनों ने एक-एक मैच खेला है। इस मुकाबले में जेमिमा टीम की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थीं। उन्होंने 33 रन बनाए थे। वहीं, हरमनप्रीत ने 19 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली थी।

वहीं, मंधाना को डिफेंडिंग चैंपियन सिडनी थंडर ने साइन किया था। इससे पहले वह ब्रिस्बेन हीट के लिए भी खेल चुकी हैं। हालांकि, इस सीजन अपने पहले मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मंधाना कुछ खास नहीं कर सकी थीं और चार रन बनाकर आउट हुईं।
राधा यादव ने सिडनी सिक्सर्स से खेलते हुए होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ शानदार कैच पकड़ा था और सुर्खियों में रही थीं। इसके अलावा उन्होंने दो विकेट भी झटके थे। पूनम यादव भी इस सीजन बिग बैश खेल रही हैं। उन्हें होबार्ट ने साइन किया है, लेकिन अब तक एक भी मैच नहीं खेल सकी हैं।