{"_id":"68e37168bb8c2f940a00dacc","slug":"jemima-rodrigues-india-women-focus-on-creating-their-own-environment-away-from-external-noise-2025-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Womens World Cup: 'बाहरी शोर से दूर रहकर भारत महिला टीम अपनी ऊर्जा बनाती है', PAK पर जीत के बाद बोलीं जेमिमा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Womens World Cup: 'बाहरी शोर से दूर रहकर भारत महिला टीम अपनी ऊर्जा बनाती है', PAK पर जीत के बाद बोलीं जेमिमा
Mon, 06 Oct 2025 01:06 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:06 PM IST
सार
जेमिमा ने बताया कि गुवाहाटी और कोलंबो की पिचें बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रही हैं। उन्होंने बताया कि कोलंबो की पिच पर गेंद थोड़ा रुककर आ रही थी। हालांकि, टीम के ओवलऑल प्रदर्शन से वह खुश हैं।
विज्ञापन
जेमिमा रोड्रिग्स
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा है कि टीम का फोकस एक दिन में एक मैच पर है और खिलाड़ी अपनी ऊर्जा बनाने के लिए बाहरी शोर से दूर रहने की कोशिश कर रही हैं। जेमिमा के अनुसार, टीम के अंदर एक सकारात्मक और सहयोगी माहौल है, जिसमें खिलाड़ी एक-दूसरे का ध्यान रखते हैं और सफलता का जश्न मनाते हैं। जेमिमा ने कहा, 'हम जानते हैं कि विश्व कप के दौरान चारों तरफ शोर होता है। इसलिए हम अपनी ऊर्जा और माहौल खुद बनाते हैं और चुनौतियों या अच्छे प्रदर्शन में ध्यान भटकने नहीं देते।'
विज्ञापन
Trending Videos
इतिहास के लिए जीतना
सह-मेजबान भारत दो बार उपविजेता रह चुकी है और अब पहली बार विश्व कप ट्रॉफी की तलाश में है। जेमिमा ने बताया कि टीम उन सभी के लिए जीतना चाहती है जिन्होंने महिला क्रिकेट को देश में आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। उन्होंने विशेष रूप से मिताली राज, झूलन गोस्वामी और नीतू डेविड का नाम लिया। पाकिस्तान के खिलाफ 32 रन बनाने वाली जेमिमा ने कहा, 'हम उन लोगों के लिए जीतना चाहते हैं जिन्होंने रास्ता बनाया और महिला क्रिकेट को आज इस मुकाम तक पहुंचाया।'

चुनौतीपूर्ण पिचों पर खेल
जेमिमा ने बताया कि गुवाहाटी और कोलंबो की पिचें बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रही हैं। उन्होंने बताया कि कोलंबो की पिच पर गेंद थोड़ा रुककर आ रही थी। उन्होंने कहा, 'हमें मैच को अंत तक ले जाने के लिए साझेदारियां बनानी पड़ीं। सभी ने योगदान दिया और अंत में ऋचा घोष की आतिशी पारी ने हमें विजयी स्कोर तक पहुंचाया।' ऋचा घोष ने 20 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाए और भारत ने 247 रन का स्कोर खड़ा किया।

गेंदबाज क्रांति गौड़ की तारीफ
पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने 20 रन देकर तीन विकेट लेने वाली युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की सराहना की। मिताली ने कहा, 'क्रांति का अंतरराष्ट्रीय अनुभव अभी सीमित है, लेकिन वह जल्दी सीखती हैं और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेती हैं। चाहे इंग्लैंड हो, श्रीलंका या गुवाहाटी, वह अपनी ताकत जानती हैं और तुरंत सही लाइन और लेंथ हासिल कर लेती हैं।'