{"_id":"6c6ec658-4505-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"jayawardene-to-give-up-captaincy-after-austraila-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका की कप्तानी छोड़ेंगे माहेला जयवर्द्धने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका की कप्तानी छोड़ेंगे माहेला जयवर्द्धने
होबार्ट/एजेंसी
Updated Thu, 13 Dec 2012 02:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के कप्तान माहेला जयवर्द्धने ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद कप्तानी छोड़ने घोषणा की है और अपने उत्तराधिकारी के रूप में आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज के नाम की सिफारिश की है। माहेला ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा कि उनकी नजर में अगले वर्ष किसी युवा कप्तान के हाथ में कप्तानी देने का सही समय है क्योंकि इस दौरान टीम को कई अहम सीरीज खेलनी हैं।
विज्ञापन
श्रीलंका को 2007 के विश्वपकप के फाइनल में ले जाने वाले 35 वर्षीय माहेला ने इस वर्ष की शुरुआत में तिलकरत्ने दिलशान के कप्तानी छोडने के बाद दूसरी बार यह पद संभाला था। उन्होंने कहा कि मैं इस दौरे के बाद कप्तान के पद पर नहीं बने रहना चाहता हूं इसलिए यह बतौर कप्तान मेरी अंतिम सीरीज है। मुझे उम्मीद है कि अब मुझे एसओएस काल नहीं आएंगी। पिछले एक वर्ष के दौरान मैंने कप्तानी का पूरा लुत्फ उठाया है लेकिन हमें अब किसी युवा खिलाडी को टीम की कमान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि यह जरूरी है कि सीनियर खिलाडियों के टीम में रहते हुए किया युवा खिलाडी को कप्तानी सौंप दी जाए ताकि उसे टीम के निर्माण में मदद मिल सके। माहेला ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में 25 वर्षीय मैथ्यूज को पहली पंसद बताते हुए कहा कि वह अब परिपक्व होकर विश्व स्तरीय खिलाडी बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि एंजेलो ऐसे खिलाड़ी हैं जो सबकी पसंद हैं और मुझे लगता है कि वह इस पद के हकदार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हो सकता है कि पहले कुछ वर्ष उनके लिए कठिन हों लेकिन बाद में वह अपने काम में सिद्धहस्त हो जाएंगे। अगर एंजेलो को यह अवसर मिलता है तो सीनियर खिलाड़ियों के टीम में रहते उनकी राह आसान हो जाएगी क्योंकि वे कठिन दौर में उनकी मदद कर सकते हैं।