फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jayawardene praises mature unmukt chand

वीरू और केपी हैं उन्मुक्त के पसंदीदा खिलाड़ी

Sun, 14 Oct 2012 11:51 PM IST
सेंचुरियन/एजेंसी
सेंचुरियन/एजेंसी Updated Sun, 14 Oct 2012 11:51 PM IST
विज्ञापन
jayawardene praises mature unmukt chand
चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ दिल्ली डेयरडेविल्स की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले युवा बल्लेबाज उन्मुक्त चंद ने वीरेंद्र सहवाग और केविन पीटरसन को अपना पसंदीदा खिलाड़ी कहा है। 19 वर्षीय उन्मुक्त ने कहा, ‘वीरू भैया और केपी मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


मुझे वीरू भैया को बल्लेबाजी करते देखना अच्छा लगता है। इन सभी बल्लेबाजों के साथ खेलने में मुझे बड़ा मजा आया। केपी और रोस टेलर ने लगातार मेरी हौसलाअफजाई की। वे मुझसे बार-बार कह रहे थे कि टिके रहो और अपना संयम मत खोना। केपी और टेलर ने मुझसे कहा कि अगर में अधिक देर तक टिका रहूंगा तो बाद में मैं रन बना सकूंगा और यही बात हमारे पक्ष में रही। रन बनाने से आत्मविश्वास बढ़ता है और खासकर विदेशी जमीन पर रन बनाने से तो मेरा मनोबल काफी बढ़ा है।’
विज्ञापन


उन्मुक्त ने शानदार पारी खेली। मैंने उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में बल्लेबाजी करते देखा था। मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर के तौर पर अब वह परिपक्व हो गए हैं और खेल को बेहतर ढंग से समझने लगे हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में शानदार पारी खेली। - माहेला जयवर्धने, कप्तान, दिल्ली डेयरडेविल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed