{"_id":"c5bd30f8-54d9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"jayawardene-hopes-for-improved-send-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे टेस्ट में पलटवार करेगा श्रीलंका: जयवर्द्धने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीसरे टेस्ट में पलटवार करेगा श्रीलंका: जयवर्द्धने
सिडनी/एजेंसी
Updated Thu, 03 Jan 2013 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार दो टेस्ट मैचो में करारी हार झेल चुकी श्रीलंकाई टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के तीसरे मुकाबले में कड़ी चुनौती देने की तैयारी में है। श्रीलंका के कप्तान माहेला जयवर्द्धने ने कहा, 'हमारा पूरा जोर किसी भी तरह से तीसरे टेस्ट मैच को जीतने पर रहेगा। दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन में पिछली गर्मियों में भी हमारे साथ ऐसा ही हुआ था जब हम ढाई दिनों में वहां की टीम से हारते चले गये थे लेकिन हमने डरबन में पलटवार करते हुये मैच जीत लिया। जयवर्द्धने इस मैच के बाद कप्तानी को अलविदा कह देंगे।
विज्ञापन
इस ट्रॉफी का पहला मैच 14 से 18 दिसंबर के बीच हुआ था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 137 रनों से जीत लिया था। मेलबर्न में 26 से 28 दिसंबर को खेले गए दूसरे मैच को भी ऑस्ट्रेलिया ने एक पारी और 201 रनों से जीतने में कामयाबी हासिल की थी। अब इस सीरीज का तीसरा मुकाबला तीन से सात जनवरी के बीच सिडनी में होना है।
विज्ञापन
जयवर्द्धने ने इस दौरान अपनी टीम का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा. 'हमारा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम से है लेकिन हम अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ने वाले हैं। हम अपनी पूरी क्षमताओं को इस्तेमाल कर यह मैच खेलेंगे ताकि हम उनके मुकाबले में खड़े हो पाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टीम के स्पिन गेंदबाज रंगना हेरात की पूरी क्षमताओं का हस्तेमाल कर पाने के लिये टीम को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उल्लेखनीय है कि डरबन का मैच जीतने के बाद श्रीलंका साल 2011 के आखिर में दक्षिण अफ्रीका से केपटाउन का मैच एक पारी से हार गया था।
श्रीलंकाई टीम में मेंडिस की वापसी
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली वन-डे सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल परेरा और स्पिनर अजंता मेंडिस का टीम में चयन किया है। श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया में पांच वन-डे और दो ट्वंटी-20 मैच खेलने है। मेंडिस पिछले साल सितंबर में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में चोटिल होने के बाद वापसी कर रहे हैं। परेरा चोटिल बल्लेबाज कुमार संगकारा की जगह लेंगे जो पिछले टेस्ट मैच में चोट के कारण शेष दौरे से बाहर हो चुके हैं। सिडनी में तीसरे टेस्ट के लिए चनाका वेलेगेदेरा की जगह लेने वाले सुरंगा लकमल को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।