फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jay Shah: Bumrah can go on Ireland tour, BCCI Secretary Jay Shah gave information

Jay Shah: आयरलैंड दौरे पर जा सकते हैं बुमराह, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी जानकारी

Fri, 28 Jul 2023 02:52 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 28 Jul 2023 02:52 AM IST
सार

जय शाह ने बताया कि तीन टी-20 मैचों के आयरलैंड दौरे पर बीसीसीआई दूसरे दर्जे की टीम भेजेगा, लेकिन इसमें फिट हो चुके जसप्रीत बुमराह को भी भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
Jay Shah: Bumrah can go on Ireland tour, BCCI Secretary Jay Shah gave information
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में पांच अक्तूबर से शुरू होने जा रहे वनडे विश्वकप के कार्यक्रम में फेरबदल की प्रबल संभावना है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के तीन पूर्ण सदस्य देशों ने अपने मैचों के कार्यक्रम में फेरबदल के लिए लिखा है। शाह के मुताबिक आने वाले तीन से चार दिनों विश्वकप के कार्यक्रम पर फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन


तिथि और समय में होगा परिवर्तन
जय शाह ने बताया कि सिर्फ तिथि और समय में परिवर्तन होगा, आयोजन स्थल में कोई परिवर्तन नहीं होगा। ये परिवर्तन आईसीसी की सलाह से होंगे। शाह ने कहा कि अगर मैच के दौरान छह दिन का अंतराल है तो इसे कम करने की कोशिश की जाएगी। शाह ने यह भी कहा कि विश्वकप के दौरान स्टेडियम में साफ-सफाई विशेष तौर पर टायलेट्स की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कोशिश यह भी की जा रही है मैचों के दौरान दर्शकों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए। टिकटों की बिक्री पर घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी।
विज्ञापन


बुमराह जा सकते हैं आयरलैंड
जय शाह ने बताया कि तीन टी-20 मैचों के आयरलैंड दौरे पर बीसीसीआई दूसरे दर्जे की टीम भेजेगा, लेकिन इसमें फिट हो चुके जसप्रीत बुमराह को भी भेजा जा सकता है। हालांकि अंतिम फैसला लेने से पहले बुमराह दो वार्मअप मैच भी खेल सकते हैं, जिससे उनकी फिटनेस का पता लग जाएगा। शाह ने कहा कि आयरलैंड दौरे पर बुमराह के अलावा न तो हार्दिक पांड्या और न ही अन्य किसी विश्वकप में खेलने के दावेदार वरिष्ठ क्रिकेटरों को भेजा जाएगा। शाह ने कहा कि दिसंबर, 2022 से बंद पड़े भारत ए के दौरों को भी शुरू किया जाएगा। विश्वकप के बाद भारत ए की टीम द. अफ्रीका ए के साथ उसके देश में खेलेगी। इसके अलावा इंग्लैंड लॉयंस भारत का दौरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed