फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Javagal Srinath didn’t get the credit he deserved, feels Shaun Pollock

'भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज को कभी वह श्रेय नहीं मिला जिसके वह हकदार थे'

Sun, 19 Apr 2020 07:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 19 Apr 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
Javagal Srinath didn’t get the credit he deserved, feels Shaun Pollock
जवागल श्रीनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

जवागल श्रीनाथ 90 के दशक में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुवा रहे लेकिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलॉक का मानना है कि इस पूर्व खिलाड़ी को कभी वह श्रेय नहीं मिला जिसके वह हकदार थे। श्रीनाथ ने 1991 से 2003 के बीच 67 टेस्ट और 229 एकदिवसीय खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 236 और 315 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन


पोलॉक ने वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग और इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ ‘स्काई स्पोर्ट्स पॉडकास्ट’ पर कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत के जवागल श्रीनाथ को वह श्रेय नहीं मिला जिसके वह हकदार थे।’ दक्षिण अफ्रीका के लिए 108 टेस्ट में 400 से अधिक विकेट लेने के साथ 3,700 से अधिक रन बनाने वाले इस पूर्व दिग्गज ने कहा, ‘मेरे समय में तेज गेंदबाजों की कई शानदार जोड़ियां थी जिसमें पाकिस्तान के वसीम अकरम और वकार यूनुस, वेस्टइंडीज के लिए कर्टली एम्ब्रोस और कर्टनी वाल्श, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली शामिल थे। आज के दौर में जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ऐसे गेंदबाज हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed