{"_id":"5b3792f04f1c1bfd6e8ba877","slug":"jasprit-bumrah-will-miss-t20i-and-odi-series-against-england-due-to-fractured-finger","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया को लगा जोरदार झटका, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वन-डे सीरीज से बाहर हुआ स्टार तेज गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया को लगा जोरदार झटका, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वन-डे सीरीज से बाहर हुआ स्टार तेज गेंदबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले ही करारा झटका लगा है। टीम के अहम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते दौरे से बाहर हो गए हैं और वह वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 के दौरान बुमराह की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया था। वह स्वदेश वापस लौटेंगे। उनके बर्मिंघम में एक अगस्त से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वापस टीम में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि बुमराह की अंगुली में चोट आई है, जिस कारण उन्हें टीम से बाहर रखा गया। हम जल्द ही उनकी जगह पर किसी और गेंदबाज का नाम घोषित करेंगे। भारतीय टीम को दौरे पर तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है और फिर टेस्ट सीरीज।
विज्ञापन
शार्दुल व दीपक ले सकते हैं जगह : मुंबई के पेसर शार्दुल ठाकुर या राजस्थान के पेसर दीपक चहर को बुमराह की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। यह दोनों आईपीएल का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का हिस्सा थे। दोनों इंडिया ए के लिए इंग्लैंड दौरे पर हैं।
सुंदर भी हुए चोटिल : ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर भी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच से पहले उनके टखने में चोट लग गई थी।