फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah third fifer in South Africa, overtakes legends like Shane Warne and James Anderson

IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका में तीसरी बार लिया पंजा, शेन वॉर्न-एंडरसन जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

Thu, 04 Jan 2024 04:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 04:14 PM IST
सार

जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में छह विकेट लिए और दिग्गजों के क्लब में जगह बनाई। इस दौरान उन्होंने शेन वॉर्न और जेम्स एंडरसन जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah third fifer in South Africa, overtakes legends like Shane Warne and James Anderson
जसप्रीत बुमराह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने मैच की दूसरी पारी में छह विकेट निकाले। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के चलते भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 176 रन पर आउट कर दिया। इस मैच में सभी 20 विकेट भारत के तेज गेंदबाजों ने लिए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ तीसरा मैका था, जब सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। इससे पहले 2018 में दक्षिण अफ्रीका और 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा हुआ था। उन दोनों मुकाबलों में भी बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की थी। इस पारी में छह विकेट लेने के साथ ही बुमराह ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर बुमराह टेस्ट में 38 विकेट ले चुके हैं। इस देश में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीयों की सूची में वह तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में अनिल कुंबले 45 विकेट के साथ पहले और जवागल श्रीनाथ 43 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बुमराह ने सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजाीलैंड) में छठी बार पांच विकेट लिए हैं। इस मामले में वह सिर्फ कपिलदेव से पीछे हैं, जिन्होंने सेना देशों में सात बार पंजा झटका है। भगवत चंद्रशेखर और जहीर खान ने भी सेना देशों में छह बार पांच विकेट लिए थे।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने के मामले में भी बुमराह ने जवागल श्रीनाथ की बराबरी कर ली है। दोनों ने अफ्रीकी धरती पर तीन बार यह कारनामा किया है। न्यूलैंड्स के मैदान में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजी की सूची में बुमराह दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वह अब तक इस मैदान में 18 विकेट ले चुके हैं। वहीं, इंग्लैंड के कोलिन ब्लिथ 25 विकेट के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केपटाउन में बुमराह ने बनाए ये रिकॉर्ड

न्यूलैंड्स में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज
25 - कॉलिन बेलीथ (इंग्लैंड)
18-जसप्रीत बुमराह (भारत)
17 - शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया)
16 - जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)
15 - जॉनी ब्रिग्स (इंग्लैंड)

दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
3- जवागल श्रीनाथ
3-जसप्रीत बुमराह
2 - वेंकटेश प्रसाद
2 - एस श्रीसंत
2 - मोहम्मद शमी

सेना (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
7-कपिल देव
6 - भागवत चन्द्रशेखर
6- जहीर खान
6-जसप्रीत बुमराह

दक्षिण अफ्रीका में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
45 - अनिल कुंबले
43 - जवागल श्रीनाथ
38*-जसप्रीत बुमराह
35-मोहम्मद शमी
30- जहीर खान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed