Video: जसप्रीत बुमराह ने छोड़ते-छोड़ते पकड़ ही लिया फिंच का कैच
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवे व अंतिम वन-डे में आरोन फिंच का कैच पकड़कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। बुमराह ने इस कैच को छोड़ते-छोड़ते पकड़ ही लिया।
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान हार्दिक पांड्या 12वां ओवर कर रहे थे। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप लाइन पर गुड लेंथ स्पॉट पर डाली, जिस पर फिंच ने हवाई शॉट खेल दिया। फिंच के बल्ले का गेंद पर संपर्क अच्छा नहीं हुआ और गेंद मिडऑफ की दिशा में गई। वहां मुस्तैद जसप्रीत बुमराह ने दौड़ते हुए कैच लेने का प्रयास किया। हालांकि, गेंद उनके हाथ से फिसल गयी और उनके लोअर को छूती हुई पैरों पर चली गई।
— Virat Kohli (@Cricvids1) October 1, 2017
बुमराह की आंखे गेंद पर जमी हुई थी और फिसलने के बावजूद उन्होंने कैच पकड़ लिया। बुमराह कैच लेने की कोशिश में ग्राउंड पर फिसलते हुए गिरे, लेकिन उन्होंने गेंद को जमीन पर नहीं गिरने दिया और एक हाथ से दर्शनीय कैच लिया। बुमराह के इस शानदार कैच को देखकर हर कोई हैरान था और खुश भी। हालांकि इसके बाद अंपायरों ने इस फैसले को थर्ड अंपायर के पास भेजा।
What a catch by @Jaspritbumrah93. 👏👏👏
— Blue Cap (@IndianzCricket) October 1, 2017
Mast High class dhinchak. 😍#INDvAUS #AUSvIND @SkyCricket pic.twitter.com/F6aAK1So2w
थर्ड अंपायर ने कैच को रीप्ले में देखकर फिंच को आउट करार दे दिया। फिंच का विकेट टीम इंडिया के लिए काफी लाभदायक साबित हुआ क्योंकि उन्होंने दमदार वापसी करते हुए तीसरे मैच में शतक जमाया जबकि चौथे वन-डे में 94 रन की पारी खेली थी। बता दें कि पांचवें व अंतिम वन-डे में आरोन फिंच ने 36 गेंदों में 6 चौको की मदद से 32 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने 243 रन का लक्ष्य रखा है।