फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah Reaction After Becoming World No. 1 Test Bowler in ICC Rankings, A Cryptic post for Critics

Jasprit Bumrah: नंबर एक गेंदबाज बन इतिहास रचने के बाद बुमराह की पहली प्रतिक्रिया, आलोचकों को दिया करारा जवाब

Thu, 08 Feb 2024 08:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 08 Feb 2024 08:35 AM IST
सार

जब बुमराह क्रिकेट से दूर थे तो आलोचकों ने उन पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनका करियर अब खत्म हो चुका। वह चोट से वापसी नहीं कर पाएंगे, लेकिन उन्होंने वापसी की और इतिहास रच दिया। ऐसे में उनका यह पोस्ट उन आलोचकों को जवाब है।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah Reaction After Becoming World No. 1 Test Bowler in ICC Rankings, A Cryptic post for Critics
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को एक नया मुकाम हासिल किया। उन्होंने हमवतन रविचंद्रन अश्विन को पछाड़कर ताजा आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया और ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए। बुधवार को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बुमराह को विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट में नौ विकेट लेने का इनाम मिला। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत दूसरा टेस्ट 106 रन से जीतने में कामयाब रहा था और सीरीज को 1-1 से बराबर किया था। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लिश टीम ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
Trending Videos

अश्विन तीसरे स्थान पर लुढ़के

बुमराह नंबर तीन स्थान से छलांग लगाते हुए रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंच गए। उन्होंने अश्विन को पीछे छोड़ा जो पिछले साल मार्च से शीर्ष पर थे। अश्विन ने भी विशाखापत्तनम मैच में तीन विकेट हासिल किए थे। हालांकि, वह तीसरे स्थान पर खिसक गए। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर रहने के बावजूद दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

NDTV पर नवीनतम और ब्रेकिंग न्यूज़
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह की पहली प्रतिक्रिया

इतिहास रचने के बाद जसप्रीत बुमराह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'समर्थन' बनाम 'बधाई' देने वाले लोगों की थीम को दर्शाते हुए एक तस्वीर साझा की है। 'समर्थन' वाले हिस्से में एक अकेले व्यक्ति को दिखाया गया था, जबकि 'बधाई' भाग में लोगों से भरा स्टेडियम देखा जा सकता है। इस पोस्ट से बुमराह ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। दरअसल, बुमराह 2021 में बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे थे। इसकी वजह से वह करीब एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे थे।

पिछले साल एशिया कप से ठीक पहले आयरलैंड सीरीज से उन्होंने वापसी की थी और इसके बाद विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन किया था। अब वह टेस्ट में भी इतिहास रच रहे हैं। हालांकि, जब वह क्रिकेट से दूर थे तो आलोचकों ने उन पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनका करियर अब खत्म हो चुका। वह चोट से वापसी नहीं कर पाएंगे, लेकिन उन्होंने वापसी की और इतिहास रच दिया। ऐसे में उनका यह पोस्ट उन आलोचकों को जवाब माना जा रहा है।
विज्ञापन

Jasprit Bumrah Reaction After Becoming World No. 1 Test Bowler in ICC Rankings, A Cryptic post for Critics
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह का शानदार प्रदर्शन
बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरे टेस्ट में तो वह टीम इंडिया की जीत के सूत्रधार रहे थे। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में छह विकेट और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए थे। इसी का फल उन्हें मिला है। वह फिलहाल इस सीरीज में दो मैचों में 15 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। 45 रन देकर छह विकेट उनका इस सीरीज में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है।

बुमराह ने रचा इतिहास
बुमराह टेस्ट से पहले वनडे और टी20 में भी नंबर एक गेंदबाज रह चुके हैं। ऐसे में टेस्ट में नंबर वन होते ही उन्होंने इतिहास भी रच दिया। बुमराह तीनों प्रारूप में नंबर एक पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले कोई भी गेंदबाज ऐसा नहीं कर सका था। इतना ही नहीं बुमराह विराट कोहली के खास क्लब में भी शामिल हो गए हैं। वह विराट के अलावा एशिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने तीनों प्रारूप में नंबर एक पायदान हासिल किया हो। बुमराह टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बनने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed