फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jasprit Bumrah has taken leave to prepare for marriage

जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं जसप्रीत बुमराह, शादी के लिए ली टीम इंडिया से छुट्टी

Wed, 03 Mar 2021 08:50 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 03 Mar 2021 08:50 AM IST
विज्ञापन
jasprit Bumrah has taken leave to prepare for marriage
जसप्रीत बुमराह - फोटो : पीटीआई

टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी वजह से वह भारत और इंग्लैंड के बीच चार मार्च से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।बीसीसीआई के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई को इसकी जानकारी दी। दरअसल, इस तेज गेंदबाज ने निजी कारणों का हवाला देते हुए चौथे टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया था। सूत्रों के मुताबिक एक हफ्ता के अंदर उनकी (बुमराह) शादी होने वाली है। शादी कब और कहां होगी इसका पता तो अभी नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


बता दें कि टेस्ट सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 12 मार्च से पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। टी-20 सीरीज में बुमराह को आराम दिया गया है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेली जाएगी। वन-डेसीरीज का पहला मुकाबला 23 मार्च को होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बुमराह को आराम दिया गया था। फिर तीसरे टेस्ट में इस तेज गेंदबाज की वापसी हुई लेकिन बुमराह अपनी गेंदबाजी से कुछ खास कमाल नहीं कर सके। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स का जादू चला। अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल दोनों ने मिलकर टीम इंडिया को महज दो दिन में शानदार जीत दिलाई। भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। फिलहाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा व आखिरी मुकाबला चार मार्च को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed