{"_id":"69b80a9e96d4993c4f0c7964","slug":"jasprit-bumrah-faces-hilarious-trolling-from-wife-sanjana-ganesan-on-wedding-anniversary-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bumrah-Sanjana: 'हैप्पी एनिवर्सरी' लिखकर फंस गए जसप्रीत बुमराह, पत्नी संजना गणेशन का मजेदार रिएक्शन हुआ वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Bumrah-Sanjana: 'हैप्पी एनिवर्सरी' लिखकर फंस गए जसप्रीत बुमराह, पत्नी संजना गणेशन का मजेदार रिएक्शन हुआ वायरल
Mon, 16 Mar 2026 07:26 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:26 PM IST
सार
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शादी की पांचवीं सालगिरह पर पत्नी संजना गणेशन के साथ तस्वीरें साझा करते हुए सिर्फ 'हैप्पी एनिवर्सरी' लिखकर पोस्ट किया। इस छोटे कैप्शन पर संजना ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
बुमराह-संजना
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। हालांकि, बुमराह का कैप्शन सिर्फ दो शब्दों का था 'हैप्पी एनिवर्सरी' जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मजेदार माहौल बन गया।
बुमराह के पोस्ट पर संजना का मेजदार कमेंट वायरल
संजना गणेशन ने भी इस पोस्ट पर मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, 'यार दिल छू लेने वाला कैप्शन है।' उनका यह कमेंट फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद संजना ने भी बुमराह के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं और एक भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने कहा कि चाहे जिंदगी उन्हें कहीं भी ले जाए या दुनिया कितनी भी शोर क्यों न करे, उनके लिए सबसे खास चीज हमेशा उनका साथ और एक-दूसरे का प्यार रहेगा। उन्होंने लिखा कि पांच साल अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ शादीशुदा जिंदगी बिताना उनकी सबसे पसंदीदा कहानी है।

Trending Videos
परिवार के साथ बुमराह
- फोटो : PTI
टी20 विश्व कप फाइनल में भी चमके बुमराह
हाल ही में टी20 विश्व कप के फाइनल में भी बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने चार ओवर में चार विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरा टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम किया। बुमराह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे, जहां उनके साथ वरुण चक्रवर्ती भी संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे।

जसप्रीत बुमराह
- फोटो : PTI
बुमराह ने जताई खुशी
बुमराह ने कहा कि वह हमेशा चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी लेना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने क्रिकेट चुना। उनके मुताबिक जब वह टीम के लिए फर्क पैदा कर पाते हैं तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि फाइनल मैच उनके लिए इसलिए भी खास था क्योंकि यह मुकाबला अहमदाबाद में हुआ, जहां से उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। बुमराह ने कहा कि इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए उनका बेटा और मां भी स्टेडियम में मौजूद थे, जिससे यह जीत उनके लिए और भी यादगार बन गई।