{"_id":"6731fcd35b85b94eab0f5000","slug":"jason-gillespie-expressed-his-concern-over-cricket-australia-not-promoting-pakistan-s-white-ball-tour-2024-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs PAK: 'पाकिस्तान नहीं, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी है ऑस्ट्रेलिया की प्राथमिकता', गिलेस्पी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs PAK: 'पाकिस्तान नहीं, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी है ऑस्ट्रेलिया की प्राथमिकता', गिलेस्पी ने जताई नाराजगी
Mon, 11 Nov 2024 06:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 Nov 2024 06:17 PM IST
सार
गिलेस्पी ने सवाल उठाए कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के घरेलू ब्रॉडकास्टर प्रोमो बना रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान सीरीज को लेकर कोई हाइप नहीं है। इसके बावजूद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया।
विज्ञापन
जेसन गिलेस्पी
- फोटो : @TheRealPCB
विस्तार
पाकिस्तान के अंतरिम सीमित ओवरों के मुख्य कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्राथमिकता को लेकर चिंता जाहिर की है। गिलेस्पी इस बात से हैरान हैं कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट पाकिस्तान दौरे को ज्यादा प्रोमोट नहीं कर रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्राथमिकता भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में दी थी मात
गिलेस्पी ने सवाल उठाए कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के घरेलू ब्रॉडकास्टर प्रोमो बना रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान सीरीज को लेकर कोई हाइप नहीं है। इसके बावजूद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया।
गिलेस्पी ने सवाल उठाए कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के घरेलू ब्रॉडकास्टर प्रोमो बना रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान सीरीज को लेकर कोई हाइप नहीं है। इसके बावजूद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्राथमिकता पता चली'
गिलेस्पी ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पाकिस्तान के सीमित ओवर के दौरे को लेकर कोई प्रोमोशन नहीं देखा जिससे मुझे आश्चर्य हुआ। यह स्पष्ट है कि वे भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को महत्व दे रहे हैं। आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने अच्छा काम किया, लेकिन यह साफ दिख रहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्राथमिकता क्या है। यह उनका अधिकार है और वह इस बारे में फैसला लेते हैं, लेकिन मैंने इस सीरीज को लेकर किसी तरह का कोई विज्ञापन या प्रोमोशन नहीं देखा।

'ऑस्ट्रेलिया को आसानी से हराना सुखद रहा'
गिलेस्पी को उम्मीद है कि वनडे में खराब प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज वापसी करेंगे। वह इस बात से भी संतुष्ट हैं कि किस तरह पाकिस्तान ने विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को आसानी से हराया। उन्होंने कहा, मैंने इस सीरीज में देखा कि किस तरह हमारे गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी आक्रमण की कमियों को उजागर किया। मुझे यकीन है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी गलतियों को पहचानेंगे और कुछ चीजों में सुधार करेंगे। ऐसा अच्छे खिलाड़ी और अच्छी टीमें करती हैं। सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को हराना ही नहीं, बल्कि आसानी से मात देना सुखद रहा।