फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jammu and Kashmir bowler Mohammed Mudhasir scripts historical hat trick against Rajasthan

जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद मुदस्सिर का कमाल, 4 गेंदों में 4 विकेट झटकते हुए ली ऐतिहासिक हैट्रिक

Sat, 03 Nov 2018 12:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir bowler Mohammed Mudhasir scripts historical hat trick against Rajasthan

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज मोहम्मद मुदस्सिर ने इतिहास रच दिया रणजी ट्रॉफी के दूसरे दिन ही मौजूदा सीजन की पहली हैट्रिक लेकर उन्होंने वह कारनामा किया जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किसी खिलाड़ी ने आजतक नहीं किया।

विज्ञापन


राजस्थान के खिलाफ 4 गेंदों में 4 विकेट झटकते हुए इस 30 वर्षीय तेज गेंदबाज ने चेतन बिष्ट, तजिंदर सिंह ढिल्लन, राहुल चहर और फिर तनवीर को अपना शिकार बनाया। इसी के साथ वह लगातार चार गेंदों में चार विकेट लेने वाले रणजी ट्रॉफी इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन


मोहम्मद मुदस्सिर ने चारों खिलाड़ियों को एलबीडब्ल्यू आउट किया। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस खास अंदाज में लगातार चार विकेट झटकने वाले वह पहले प्रोफेशनल क्रिकेटर भी बना गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान की टीम एक समय 330/3 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी लेकिन मोहम्मद मुदस्सिर की इस अनोखी हैट्रिक से पूरी टीम 379 रन पर सिमट गई। मुदस्सिर ने 90 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इससे पहले कश्मीर के इस जांबाज ने साल 2017 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ हैट्रिक लेने का कारनामा किया था। 

इसके पहले नवंबर 1998 में शंकर सैनी ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट झटके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed