{"_id":"05b81595d722cbe1e3d6b80c212b53c4","slug":"james-faulkner-will-not-play-against-bangladesh-in-world-cup-2015-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2015 जीतने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम दावेदारों में सबसे ऊपरी पायदान पर है। बावजूद इसके टीम में फिटनेस को लेकर संकट पहले की तरह ही बरकरार है।
विज्ञापन
टीम में फिटनेस को लेकर जूझ रहे टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स फॉकनेर की चोट एक बार फिर उभर कर सामने आई है।
आपको बता दें कि वर्ल्ड कप से पहले भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए ट्राई सीरीज में फॉकनेर मांसपेशियों में खिंचाव के चलते फाइनल मैच में गेंदबाजी बीच में ही छोड़कर ड्रेसिंग रुम चले गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद वह लगातार मांसपेशियों पर खिचांव के चलते लगातार जूझ रहे है। 21 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच में फॉकनेर नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
चोटिल ऑलराउंडर जेम्स फॉकनेर ने कहा है कि उनके बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे वर्ल्ड कप मैच में खेलने की कोई उम्मीद नहीं है।
वह पिछले दो हफ्ते से टीम से बाहर हैं और नेट पर बल्लेबाजी करने के दौरान सहज दिखने के बावजूद ट्रेनिंग के समय गेंदबाजी या क्षेत्ररक्षण शुरू नहीं कर पाए हैं।