फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   James Anderson will also play the fifth match of the Ashes, England will try to save the series

ENG vs AUS: एशेज सीरीज का पांचवां मैच भी खेलेंगे जेम्स एंडरसन, सीरीज बचाने उतरेगी इंग्लैंड की टीम

Wed, 26 Jul 2023 10:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 10:06 PM IST
सार

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा, 'एंडरसन इस खेल के सफल गेंदबाजों में से एक हैं। वह टीम को विकेट दिलाने का दमखम रखते हैं। उन्होंने हमेशा टीम के लिए अहम योगदान दिया है।'

विज्ञापन
James Anderson will also play the fifth match of the Ashes, England will try to save the series
जेम्स एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट मैच के लिए टीम में कायम है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए अपनी चौथे टेस्ट की टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। पांचवें टेस्ट के चौथे दिन 41 वर्ष के होने जा रहे इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज एंडरसन सीरीज में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद टीम में अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं। तेज गेंदबाज मार्क वुड और ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को भी फिट घोषित किया गया है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा, 'एंडरसन इस खेल के सफल गेंदबाजों में से एक हैं। वह टीम को विकेट दिलाने का दमखम रखते हैं। उन्होंने हमेशा टीम के लिए अहम योगदान दिया है।' कप्तान पैट कमिंस की टीम ऑस्ट्रेलिया इस पांच मैचों की टेस्ट शृंखला में 2-1 से आगे है। चौथा एशेज टेस्ट को इंग्लैंड जीतने का दावेदार था, लेकिन बारिश के कारण यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया। इस तरह, इंग्लैंड एशेज को अपने पास रखने में सफल हो गया।
विज्ञापन


एशेज सीरीज के पांचवें मैच के लिए इंग्लैंड की टीम
जैक क्रॉउली, बेन डकेट, मोईन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed