{"_id":"59ab7e344f1c1beb278b4f35","slug":"james-anderson-says-more-five-yeras-i-can-play-test-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने कहा, 40 की उम्र तक कर सकता हूं गेंदबाजी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने कहा, 40 की उम्र तक कर सकता हूं गेंदबाजी
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Sun, 03 Sep 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन
- फोटो : getty
इंग्लैंड के विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा है कि वह 40 साल तक की उम्र तक क्रिकेट खेल सकते हैं। 35 साल के एंडरसन ने कहा कि वह इस साल के अलावा 2021-22 में होने वाली एशेज सीरीज में भी खेल सकते हैं। एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में अब तक 497 विकेट ले चुके हैं।
अभी तक ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ 563 और वेस्टइंडीज के कॉर्टनी वाल्श 519 विकेट लेने वाले सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज है। एंडरसन तीन विकेट लेने के बाद 500 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज हो जाएंगे।
एंडरसन ने साफ कहा कि वह ऐसा कोई कारण फिलहाल नहीं देखते कि वह 40 साल या उससे ज्यादा की उम्र तक क्रिकेट न खेले। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बात करते हुए एंडरसन ने कहा कि मैं अपने शरीर से काफी खुश हूं। एक तेज गेंदबाज के तौर पर मेरे शरीर पर ज्यादा तनाव नहीं पड़ता। मुझे अपने आप का ध्यान रखना है। अगर मैं फिट रहा और स्पीड बनी रही तो पांच साल क्रिकेट खेल सकता हूं।
विज्ञापन
एंडरसन ने कहा कि मैं सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलता हूं। वन डे नहीं खेलता। लिहाजा मुझमें अभी कुछ सालों की क्रिकेट बची है।