{"_id":"60bf86f38ebc3ed2304f8d7f","slug":"james-anderson-says-england-team-has-accepted-robinson-apology-he-has-got-full-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओली रॉबिन्सन: एंडरसन ने किया इस तेज गेंदबाज का समर्थन, आपत्तिजनक ट्वीट के लिए ECB कर चुका है निलंबित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ओली रॉबिन्सन: एंडरसन ने किया इस तेज गेंदबाज का समर्थन, आपत्तिजनक ट्वीट के लिए ECB कर चुका है निलंबित
Tue, 08 Jun 2021 08:34 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 08 Jun 2021 08:34 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले हफ्ते टेस्ट डेब्यू करते हुए सात विकेट चटकाने वाले रॉबिन्सन को इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 2012-13 के उनके आपत्तिजनक ट्वीट के लिए निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने ओली रॉबिन्सन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि टीम ने इस तेज गेंदबाज की माफी सर्वसम्मति से स्वीकार कर ली है और उसे टीम का पूरा समर्थन हासिल है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले हफ्ते टेस्ट डेब्यू करते हुए सात विकेट चटकाने वाले रॉबिन्सन को इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 2012-13 के उनके आपत्तिजनक ट्वीट के लिए निलंबित कर दिया है। रॉबिन्सन हालांकि उन ट्वीट के लिए सार्वजनिक तौर पर बिना शर्त माफी मांग चुके हैं।
विज्ञापन
ब्रिटेन की मीडिया से बात करते हुए एंडरसन ने रॉबिन्सन का समर्थन किया। यह पूछने पर कि क्या टीम ने रॉबिन्सन की माफी स्वीकार कर ली है या कुछ खिलाड़ी अब भी इसे लेकर असहज हैं, एंडरसन ने कहा, 'नहीं, मुझे लगता है कि इसे स्वीकार कर लिया गया है।' उन्होंने कहा, 'उसने सबके सामने माफी मांगी और आप देख सकते हैं कि वह कितना निराश था और एक समूह के रूप में हम सराहना करते हैं कि वह अब बदला हुआ इंसान है। तब से वह काफी परिपक्व हो गया है और उसे टीम का पूरा समर्थन हासिल है।'
विज्ञापन
ब्रिटेन के राजनेताओं ने इस भी मुद्दे पर रॉबिन्सन का समर्थन करते हुए ईसीबी से इस तेज गेंदबाज को निलंबित करने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है क्योंकि उसे वर्षों पहले किशोरावस्था में गलती की थी। रॉबिन्सन के लार्ड्स में टेस्ट पदार्पण के पहले दिन पिछले बुधवार को ये ट्वीट सामने आए थे। टीम पर खिलाड़ी के निलंबन के असर के बारे में पूछने पर एंडरसन ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह मुश्किल समय है। मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में हम इससे सीखने का प्रयास कर रहे हैं।' एंडरसन अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेलते हैं जो पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक को पछाड़कर इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन