फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jadeja is the most valuable crickter for team; kapil

कपिल भी हुए 'सर' जडेजा के मुरीद, बांधे तारीफों के पुल

Sun, 21 Jul 2013 01:20 PM IST
कोलकाता
कोलकाता Updated Sun, 21 Jul 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
jadeja is the most valuable crickter for team; kapil

पूर्व महान हरफनमौला क्रिकेटर कपिल देव ने भी रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ की है। कपिल ने 'सर' जडेजा को इस समय टीम इंडिया का सबसे खास क्रिकेटर करार दिया है।

विज्ञापन


जडेजा की हालिया शानदार प्रदर्शन से खुश कपिल ने सौराष्ट्र के इस क्रिकेटर को वर्तमान में टीम इंडिया का 'सबसे मूल्यवान क्रिकेटर' बताते हुए कहा, 'जब से वह (जडेजा) आए हैं तब से टीम में काफी बदलाव आ गया है। वह इस समय टीम के सबसे मूल्यवान क्रिकेटर हैं।'
विज्ञापन


कप्तान धोनी से 'सर' की पदवी हासिल कर चुके जडेजा से कपिल से पहले वीवीएस लक्ष्मण और कई अन्य पूर्व क्रिकेटरों की भी तारीफ पा चुके हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल ने कहा कि जडेजा टीम की बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के अलावा शानदार क्षेत्ररक्षण से सबको प्रभावित भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'पिछले एक साल में उन्होंने खुद को टीम में एक हरफनमौला खिलाड़ी से भी ज्यादा स्थापित किया है। वह बढ़िया क्षेत्ररक्षण भी करने में माहिर हैं।'

1983 में अपनी कप्तानी में भारत को पहली बार विश्व कप दिलाने वाले इस दिग्गज क्रिकेटर ने कहा, 'ऐसे खिलाड़ी की योग्यता देखकर अच्छा लगता है जो अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के दम पर टीम को जीत दिला सकता है। टीम में ऐसी योग्यता वाले खिलाड़ी को देखना शानदार है।'


युवा खिलाड़ियों के दम पर चैंपियंस ट्रॉफी में मिली नायाब जीत के बावजूद भी कपिल का कहना है कि युवा खिलाड़ियों के आगे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और गौतम गंभीर के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता।

कपिल बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के एक सलाना कार्यक्रम में हिस्सा लेने कोलकाता पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed