{"_id":"c3fb0f62-991f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"jacques-kallis-is-trump-card-of-kolkata-knight-riders-saya-brett-lee","type":"story","status":"publish","title_hn":"केकेआर के ट्रंप कार्ड हैं कॉलिस: ब्रेट ली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
केकेआर के ट्रंप कार्ड हैं कॉलिस: ब्रेट ली
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 30 Mar 2013 03:27 PM IST
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के गेंदबाज और गेंदबाजी कोच ब्रेट ली ने कहा है कि आईपीएल-6 में जैक्स कॉलिस ट्रंप कार्ड की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
ली ने कहा कि कॉलिस केकेआर के प्रमुख खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले सत्र में भी गेंद और बल्ले दोनों से केकेआर की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। केकेआर को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
'कोच की भूमिका में खुश हूं'
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'मैं केकेआर में गेंदबाज और गेंदबाजी कोच की दोहरी भूमिका को चुनौती के रूप में ले रहा हूं। हालांकि गेंदबाजी कोच बनकर मैं काफी खुशी महशूस कर रहा हूं।'
विज्ञापन
मालूम हो कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के इरादे से केकेआर के गेंदबाजी कोच की भूमिका को छोड़ दिया था।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली की भी गत चैंपियन केकेआर की टीम में पिछले कई सत्रों में मुख्य भूमिका रही है जिसके बाद उन्हें वसीम की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ब्रेट ली के अलावा केकेआर में वेस्टइंडीज के सुनील नरेन, मध्यम तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी और रजत भाटिया टीम के मुख्य गेंदबाजों में से हैं।