फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jacob Martin arrested for drunk driving in Vadodara

Jacob Martin: नशे की हालत में पकड़े गए पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन, तीन गाड़ियों को मारी टक्कर

Tue, 27 Jan 2026 08:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 27 Jan 2026 08:23 PM IST
सार

जैकब मार्टिन को वडोदरा में नशे की हालत में गाड़ी चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jacob Martin arrested for drunk driving in Vadodara
ड्रिंक एंड ड्राइव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन को वडोदरा में नशे की हालत में गाड़ी चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब 2.30 बजे जैकब मार्टिन (53) ने अपनी कार से तीन खड़ी कारों को टक्कर मार दी। घटना वडोदरा जिले के अकोटा इलाके स्थित पुणित नगर सोसायटी के पास हुई। 
विज्ञापन


तीन गाड़ियों को मारी टक्कर
पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण मार्टिन ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और एक घर के बाहर खड़ी तीन कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के कुछ घंटों बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया मामला
क्षतिग्रस्त कारों के मालिक की शिकायत के आधार पर जैकब मार्टिन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की लापरवाही और नशे में वाहन चलाने से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मार्टिन की कार को भी जब्त कर लिया है। जैकब मार्टिन भारत के लिए 10 वनडे मैच खेल चुके हैं और बड़ौदा रणजी टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2011 में उन्हें दिल्ली पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed