फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   It's a been a combined effort from the players says Virat Kohli

जीत के बाद बोले विराट, रिस्ट स्पिनर्स क्यों होते हैं खास, वार्नर बोले- इस बात पर देना होगा ध्यान

Sun, 08 Oct 2017 04:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 08 Oct 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
It's a been a combined effort from the players says Virat Kohli
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज करने के बाद टी-20 सीरीज में भी विजयी शुरुआत की है। रांची में खेले गए तीन मैचों की सीराज के पहले मैच में टीम इंडिया ने वर्षा से बाधित मैच में कंगारुओं के 9 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पिच पर टिकने नहीं दिया और 18.4 ओवर में 8 विकेट पर केवल 118 रन बनाने दिए। इसके बाद बारिश ने मैच में बाधा डाली। जब मैच दोबारा शुरु हुआ तो टीम इंडिया को जीत के लिए 6 ओवर में 48 रन बनाने के लक्ष्य मिला जिसे विराट सेना ने 3 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। 
विज्ञापन

गेंदबाज एक बार फिर कसौटी पर खरे उतरे: विराट

It's a been a combined effort from the players says Virat Kohli
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, टॉस जीतकर गेंदबाजी करने करना सफल रहा। गेंदबाज एक बार फिर कसौटी पर खरे उतरे। लेकिन डकवर्थ लुईस मैथड हमें समझ में नहीं आया। उन्हें 118 रन पर रोकने के बाद हमें लगा कि हमें लगा कि जीत के लिए 40 रन के आसपास का लक्ष्य मिलेगा लेकिन ये 48 कैसे हो गया मेरी समझ में नहीं आया। इस तरह के छोटे लक्ष्य वाले मैच ट्रिकी हो जाते हैं। 

ये जीत सभी के साझा प्रयास की जीत है लेकिन टीम प्रबंधन के लोगों ने भी अच्छे आईडिया दिए हैं। हर फॉर्मेट के लिए स्पेशलिस्ट प्लेयर्स का चयन किया है। चहल और कुलदीप के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए विराट ने कहा, यदि आप कलाई से गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों को विश्वास दें तो वो आपको लगातार जीत दिला सकते हैं, हो सकता है कि किसी एक मैच में वो आपके लिए महंगे साबित हो जाएं लेकिन अगले चार-पांच मैच वो आपको जिता सकते हैं। उनकी स्किल का मैच में बहुत योगदान होता है। उनकी मिस्ट्री गेंदें आपको मैच में कभी भी विकेट दिला सकती हैं।

भुवी और बुमराह की गेंदबाजी पर विराट ने टिप्पणी करते हुए कहा, आपको सटीक यॉर्कर और स्लोअर गेंदें फेंकने के लिए स्किल चाहिए लेकिन इसके साथ ही अच्छा दिमाग भी चाहिए। ताकि बल्लेबाज गलतियां करे और गलत जगह शॉट खेले। शिखर धवन की आराम के बाद टीम में वापसी पर विराट ने कहा, टीम में वापसी करके धवन खुश हैं। आज की 15 रन की पारी उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण थी। उन्होंने एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने लंबे ब्रेक के बाद वापसी करना अच्छा रहा: शिखर धवन

It's a been a combined effort from the players says Virat Kohli
विराट कोहली और शिखर धवन - फोटो : icc
टीम इंडिया को 9 विकेट से जीत दिलाने वाले ओपनर शिखर धवन ने कहा, ये एक छोटा लक्ष्य था बावजूद इसके बहुत दबाव था। एक महीने लंबे ब्रेक के बाद वापसी करना अच्छा रहा। मेरे लिए ये एक अच्छी शुरुआत है। इस पारी से मेरा आने वाले मैचों के लिए आत्मविश्वास बढ़ा है। शिखर ने अपनी इस छोटी सी पारी में 12 गेंद में 15 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके भी जड़े। 
विज्ञापन

हमें मध्यक्रम के बिखरने पर ध्यान देना होगा: डेविड वार्नर

It's a been a combined effort from the players says Virat Kohli
एरॉन फिंच और डेविड वार्नर
हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान डेवि़ड वार्नर ने कहा, ये हमारे लिए खराब रिजल्ट है। हम अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। इस मैच में तो हम तकरीबन 120 रन पर ऑल आउट हो ही गए थे। हमारे गेंदबाजों ने कुछ ठीक खेल दिखाया। हमने इस मैच में जीतने लायक प्रदर्शन ही नहीं किया। हमारी शुरुआत अच्छी हो रही है। मैंने और फिंच ने मिलकर रन बनाए हैं।पिछले 12 महीने में ये ट्रेंड बन गया है कि हमारा मध्यक्रम बिखर जाता है। हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि इसमें सुधार कैसे लाया जा सकता है कि टीम का मध्यक्रम न बिखरे। 

हमेशा विकेट हासिल करने की फिराक मे रहता हूं: कुलदीप

It's a been a combined effort from the players says Virat Kohli
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
कंगारुओं को एक बार फिर अपनी फिरकी में फंसाकर मैन ऑफ द मैच बने कुलदीप यादव ने कहा, ये मेरा टी-20 में पहला मैन ऑफ द मैच पुरस्कार है। हेनरीकेज को आउट करने के बारे में कुलदीप ने बताया कि मैंने उन्हें पिच पर चहल कदमी करते देखा। इसके बाद मैंने उन्हें स्वीप शॉट ऑजमाने के लिए बाध्य किया। मुझे यह मालूम था कि वो मिड ऑफ पर शॉट नहीं खेलेंगे। इसलिए मैंने उनके लिए ओवरपिच बॉल फेंकी। मैं हमेशा विकेट हासिल करने की फिराक में रहता हूं और यही मेरे और टीम के लिए महत्वपूर्ण है। दिन ब दिन आत्मविश्वास हासिल करना मेरा लक्ष्य है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed