Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Israel-Iran War: 2nd ODI Pakistan Shaheens vs England Lions called off in Abu Dhabi know

Israel-Iran War: अबू धाबी में पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच मुकाबला क्यों हुआ रद्द? घर लौटना चाहती है इंग्लिश टीम

Sun, 01 Mar 2026 04:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 01 Mar 2026 04:25 PM IST
सार

पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लायंस के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच रद्द हो गया। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच इस मैच को बिना खेले रद्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
Israel-Iran War: 2nd ODI Pakistan Shaheens vs England Lions called off in Abu Dhabi know
पीसीबी-ईसीबी - फोटो : PCB-ECB

विस्तार

पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लायंस के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच रद्द हो गया है। यह मुकाबला रविवार को अबू धाबी के जैद क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाना था। हालांकि, अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच इस मैच को बिना खेले रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PV Sindhu: दुबई में फंसीं पीवी सिंधू का नया वीडियो आया सामने, बोलीं- धमाके की आवाज आई, यहां हालात बेहद डरावने
विज्ञापन
Trending Videos

बिना खेले रद्द हुआ मुकाबला
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी के हवाले से बताया कि मुकाबला आज खेला जाना था, लेकिन हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए उसे रद्द कर दिया गया। सभी खिलाड़ियों और टीम के अधिकारियों को होटल के भीतर रहने का निर्देश दिया गया है। यह फैसला अबू धाबी में बिगड़ते हालात को देखते हुए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की सलाह के बाद लिया गया।
विज्ञापन

ईसीबी-पीसीबी एक-दूसरे के संपर्क में
अधिकारी ने कहा, 'कोई अभ्यास सत्र भी नहीं होगा और टीम को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।' उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। दोनों क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी व ईसीबी) एक-दूसरे के साथ संपर्क में है और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मिडिल ईस्ट एयरस्पेस के फिर से खुलने के बाद बोर्ड सीरीज के भविष्य पर फैसला करेगा, जिसमें यह भी शामिल है कि शाहीन स्क्वॉड को वापस पाकिस्तान लाया जाए या सुरक्षा के आधार पर बाकी मैच जारी रखे जाएं।
विज्ञापन

जॉनी बेयरस्टो ने लगाई मदद की गुहार
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब खेल जगत पर भी दिखने लगा है। अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र के हवाई क्षेत्र में अस्थिरता पैदा हो गई, जिसके चलते कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दीं या उनके रूट बदल दिए। इसी उथल-पुथल के बीच इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अबू धाबी में फंस गए हैं। इंग्लैंड लायंस टीम के साथ बतौर कोच अबू धाबी आए जॉनी बेयरस्टो ने मदद की गुहार लगाई है। शनिवार शाम इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ईरान पर अपना बयान पोस्ट किया था। इसका जवाब बेयरस्टो ने रविवार सुबह दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं?'

बेयरस्टो ने अपनी फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि मौजूद चैनलों से संपर्क करने की कोशिशों का कोई जवाब नहीं मिला। एमिरेट्स को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, 'फ्लाइट कैंसिल होने के बाद हमसे कोई बातचीत नहीं हुई है। बातचीत के तरीके आजमाए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। क्या कोई कृप्या संपर्क कर सकता है?'

ये भी पढ़ें: Jonny Bairstow: अबू धाबी में फंसे इंग्लिश क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई

ईसीबी का बयान
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा, 'हमारी टीमों और स्टाफ की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम मिडिल ईस्ट में अभी हो रही घटनाओं के बारे में सुरक्षा विशेषज्ञों और सरकार के संपर्क में हैं, और आधिकारिक सलाह मान रहे हैं। अबू धाबी में इंग्लैंड मेन्स लायंस और पाकिस्तान शाहीन्स के बीच दूसरा 50 ओवर का मैच अब नहीं होगा। हम अगले सप्ताह अबू धाबी की इंग्लैंड विमेंस टीम के प्रस्तावित दौरे के लिए निकलने में देरी कर रहे हैं। हम इन दौरों के भविष्य के बारे में स्थिति और आधिकारिक सलाह पर नजर रखना और उसका आकलन करना जारी रखेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed