फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Islamabad united fast bowler hasan ali took new decision, he will play remaining matches of pakistan super league

क्रिकेट : हसन अली ने बदला अपना फैसला, पाकिस्तान सुपर लीग के बचे हुए मैच खेलेंगे

Mon, 14 Jun 2021 10:33 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, अबु धाबी।
पीटीआई, अबु धाबी। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 14 Jun 2021 10:33 PM IST
सार

हसन ने सोमवार को बयान जारी करके कहा कि मैं निजी पारिवारिक समस्या का सामना कर रहा था, जो कि मेरी पत्नी की बदौलत हल गई है।

विज्ञापन
Islamabad united fast bowler hasan ali took new decision, he will play remaining matches of pakistan super league
हसन अली - फोटो : social Media

विस्तार

इस्लामाबाद यूनाइटेड के तेज गेंदबाज हसन अली ने पारिवारिक मसला सुलझने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे टूर्नामेंट में खेलते रहने का फैसला किया है। हसन को रविवार को स्वदेश लौटना था लेकिन अब वह अबु धाबी में ही रहेंगे और पीएसएल टी20 लीग में खेलते रहेंगे।

विज्ञापन


हसन ने सोमवार को बयान जारी करके कहा कि मैं निजी पारिवारिक समस्या का सामना कर रहा था, जो कि मेरी पत्नी की बदौलत हल गई है। उन्होंने कहा कि उसने मुझे आश्वासन दिया है कि वह उस मामले को देख लेंगी और मुझे अपने क्रिकेट और करियर पर ध्यान लगाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


हसन ने कहा कि इतने अच्छे जोड़ीदार का शुक्रगुजार हूं। मुश्किल के समय में वह हमेशा मेरे साथ खड़ी रही है और उसके सलाह मशविरे के बाद पीएसएल छह के बाकी बचे टूर्नामेंट के लिए मैंने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ ही रहने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसन रविवार को लाहौर कलंदर्स के खिलाफ इस्लामाबाद की 28 रन की जीत के दौरान नहीं खेले थे। इस्लामाबाद की टीम ने 20 रन पर पांच विकेट गंवाने के बावजूद जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed