फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ishant sharma and ashwin fitness test before match against west indies

वेस्टइंडीज के खिलाफ सिलेक्शन पर इशांत-अश्विन की नजर, इस तारीख को होगी फिटनेस की परीक्षा

Wed, 26 Sep 2018 10:01 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Updated Wed, 26 Sep 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
ishant sharma and ashwin fitness test before match against west indies
ishant ashwin

चोटिल सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शनिवार को फिटनेस परीक्षण में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद चयनकर्ता 4 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला करेंगे।

विज्ञापन


बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा, 'अश्विन ग्रोइन चोट के लिये एनसीए में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। ईशांत के भी वहीं जाने की उम्मीद है। इसलिये 29 सितंबर (शनिवार) को फिटनेस परीक्षण करायेंगे। अगर एनसीए के फिजियो और ट्रेनर फिटनेस परीक्षण से पहले इन दोनों की फिटनेस को हरी झंडी दे देते हैं तो चयनकर्ता एक दिन पहले भी टीम की घोषणा कर सकते हैं।'
विज्ञापन


चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद और उनके साथी देवांग गांधी ने प्रस्तावित चयन बैठक के रद्द होने के बाद बुधवार को दिल्ली के होटल में मुलाकात की और टेस्ट सीरीज के लिये शुरूआती सूची तैयार की। पीटीआई को उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने नोटिस जारी किया था कि बुधवार को होने वाली बैठक का एजेंडा वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज टीम का चयन होगा लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ishant sharma and ashwin fitness test before match against west indies
ishant sharma

अधिकारी ने कहा, 'यह पहले तय कर दी गयी थी लेकिन पांच चयनकर्ताओं का कार्यक्रम अलग अलग था क्योंकि सरनदीप सिंह दुबई में हैं जबकि दो अन्य जतिन परांजपे और गगन खोडा विभिन्न स्थलों पर हजारे ट्राफी के मैच देख रहे हैं। इसलिये फैसला किया गया कि यह अनौपचारिक बैठक होगी जिसमें चयनकर्ता परिस्थिति का जायजा लेंगे। '

कुछ विषय ऐसे भी हैं जिससे चयनकर्ताओं को अब भी जूझना पड़ रहा है विशेषकर 15 खिलाड़ियों की टीम में सलामी बल्लेबाजी स्थान पर और विशेषज्ञ स्पिनर पर। अधिकारी ने कहा, 'चयन समिति का उद्देश्य सीरीज के लिये ऐसी टीम चुनने का है जो आस्ट्रेलिया रवाना होने वाली टीम के हुबहू संयोजन वाली हो। और या फिर ऐसा हो, जब टीम आस्ट्रेलिया रवाना होगी तो बस एक या दो खिलाड़ियों को 15 की टीम में शामिल किया जाये। '

अब तक देखा जाए तो इंग्लैंड टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद भी शिखर धवन टीम प्रबंधन के पसंदीदा बने रहेंगे। चयनकर्ताओं के लिये पृथ्वी साव और मयंक अग्रवाल को शामिल करना चुनौती होगी। चयन समिति स्पिनरों की पसंद पर बहस कर सकती है। अश्विन अगर नहीं खेलते हैं तो टीम प्रबंधन का पसंदीदा विकल्प युजवेंद्र चहल होगा। भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ ने कुछ दिन पहले कहा था कि हरियाणा के इस लेग स्पिनर को लाल गेंद से क्रिकेट के लिये तैयार होने के लिये अभी कुछ मैचों की जरूरत है।

टीम प्रबंधन के करीबी सूत्र ने कहा कि वेस्टइंडीज चहल के लिये टेस्ट में मौका देने के लिये अच्छा प्रतिद्वंद्वी हो सकता है और अच्छे प्रदर्शन से उनकी आस्ट्रेलिया दौरे के लिये उम्मीदवारी बढ़ेगी ही। हालांकि अगर अश्विन फिट घोषित होते हैं तो चहल को इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed