फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ishant sharam says he don't Want to Let India Down in a World Cup

दूसरी बार वर्ल्ड कप से बाहर हुए इशांत ने कही दिल की बात

Tue, 10 Feb 2015 08:25 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Feb 2015 08:25 AM IST
विज्ञापन
ishant sharam says he don't Want to Let India Down in a World Cup

वर्ल्ड कप 2015 का महायुद्ध शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन का वक्त शेष रह गया है। सभी टीमें अभ्यास मैचों में खुद को साबित करने में जुटी है।  टीमों के कप्तान अभ्यास मैचों के जरिए वर्ल्ड कप में अपनी रणनीति पर काम कर रहे है।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर टीम इंडिया की हालत पिछले दो माह जैसी ही बनी हुई है। दिसम्बर माह से टीम इंडिया महेंद्र सिंह धोनी उर्फ 'माही' की कप्तानी में एक भी मैच में जीत का स्वाद नहीं चख पाई है और कोढ़ में खाज यह है कि टीम की पेस बैटरी इशांत शर्मा फिट न होने के चलते टीम से बाहर हो चुके है।
विज्ञापन


यह पहली मर्तबा नहीं है कि इशांत वर्ल्ड कप में फिटनेस को लेकर बाहर हुए है। इससे पहले वर्ल्ड कप 2011 में भी वह फिटनेस के ही चलते बाहर हो चुके है। उन्होंने एडिलेड में अपने दिल की बात साझा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निराश इशांत ने कही दिल की बात

ishant sharam says he don't Want to Let India Down in a World Cup

ऑस्ट्रेलिया के एक अखबार मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में इशांत शर्मा ने कहा कि वह लगातार दो बार वर्ल्ड कप में शामिल न होने से दुखी है। उन्होंने कहा कि वह जानते है कि टीम इंडिया 2011 की तरह इस बार भी वर्ल्ड कप जीत सकती है।

टीम इंडिया में सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत ने कहा, वह नहीं चाहते कि वर्ल्ड कप 2015 में टीम इंडिया की परफार्मेंस खराब हो। उन्होंने कहा कि वह चाहते है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अपना बेस्ट से बेस्ट दे।

26 वर्षीय इशांत ने आगे कहा कि पिछले कुछ मैचों में टीम इंडिया को हार मिल रही है लेकिन उन्हें जरुर विश्वास है कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed