{"_id":"64c68afcdb945b2819052633","slug":"ishan-kishan-becomes-highest-run-getter-in-odi-as-opener-in-first-five-innings-break-sachin-tendulkar-record-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ishan Kishan Record: ईशान किशन ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड; गिल को भी पीछे छोड़ा, धोनी की बराबरी की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ishan Kishan Record: ईशान किशन ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड; गिल को भी पीछे छोड़ा, धोनी की बराबरी की
Sun, 30 Jul 2023 09:38 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 30 Jul 2023 09:38 PM IST
सार
ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दो मुकाबलों में अर्धशतक लगाए हैं और सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने धोनी के छह साल पुराने रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शानदार लय में चल रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दूसरे टेस्ट मैच में तूफानी अर्धशतक लगाने के बाद वह लगातार दो वनडे मुकाबलों में भी अर्धशतक लगा चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। ईशान किशन ने शनिवार को बारबाडोस में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया। इस मैच में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
ईशान किशन ने पहली पांच वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज हैं। उन्होंने वनजे में अपनी शुरुआती पांच पारियों में 348 रन बनाए हैं। इनमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। ईशान किशन ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने वनडे में बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी शुरुआती पांच पारियों में 321 रन बनाए थे। वहीं, शुभमन गिल ने 320 और क्रिस श्रीकांत ने 261 रन बनाए थे।
ईशान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दो अर्धशतक लगाकर धोनी के छह साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अगर वह तीसरे वनडे में भी अर्धशतक लगाते हैं तो धोनी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। ईशान विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में लगातार दो अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। एमएस धोनी ने 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दो पारियों में अर्धशतक लगाए थे।
विज्ञापन
कैसा है ईशान का रिकॉर्ड?
25 साल के ईशान किशन ने भारत के लिए दो टेस्ट खेले हैं और 78 रन बनाए हैं। उनका औसत भी 78 का ही है। टेस्ट में वह एक अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं, 16 वनडे की 15 पारियों में किशन ने 617 रन बनाए हैं। इसमें एक दोहरा शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में किशन का औसत 44.07 और स्ट्राइक रेट 106.01 का है। टी20 में ईशान ने 27 मैच खेले हैं और 653 रन बनाए हैं। उनका औसत 25.12 और स्ट्राइक रेट 122.74 का है। टी20 में किशन चार अर्धशतक लगा चुके हैं।