फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   is pakistan ready for cricket events

क्या क्रिकेट के लिए तैयार है पाक सरजमीं?

Fri, 19 Oct 2012 01:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Oct 2012 01:53 PM IST
विज्ञापन
is pakistan ready for cricket events

श्रीलंका के जानेमाने खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने के मुद्दे को एक बार फिर गर्मा दिया है।

विज्ञापन

श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान का मानना है कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए अब सुरक्षित जगह करार दे देना चाहिए क्योंकि वहां की क्रिकेटप्रेमी जनता को इससे अलग रखना सही नही है। लेकिन क्या इस निर्णय को भावनात्मक रूप से लेना सही होगा क्योंकि पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल और आतंकी हमले एक आम बात हो गई है।

लेकिन जयसूर्या की इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि वहां के क्रिकेट प्रेमियों को सिर्फ डर के कारण क्रिकेट के रोमांच से दूर रखा जाए। हालांकि जयसूर्या ने यह साफ कर दिया कि यह टीमों पर निर्भर करता है कि वे पाकिस्तान का दौरा करें या नहीं लेकिन मुझे लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट के लिए सुरक्षित जगह है।
विज्ञापन


यह बात इस लिए भी उठ रही है क्योंकि विश्व एकादश टीम में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के पूर्व तथा प्रोफेशनल खिलाड़ी शामिल हैं जबकि पाकिस्तान एकादश का नेतृत्व स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी कर रहे है। इन टीमों के बीच प्रदर्शन मैच 20 और 21 अक्टूबर को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जाने है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed