फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irfan Pathan trolled on social media for showing wife Safa Baig face; Know the full matter here

Irfan Pathan-Safa Baig: 'बेशर्मी मुबारक हो', पत्नी सफा का चेहरा दिखाने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए इरफान पठान

Wed, 07 Feb 2024 01:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 07 Feb 2024 01:47 PM IST
सार

सफा को अब अपना चेहरा दिखाने के लिए ऑनलाइन बहुत नफरत और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने भद्दे कमेंट्स किए हैं और इरफान से कहा कि वह अपनी पत्नी को बुर्का पहनना शुरू करने के लिए कहें।

विज्ञापन
Irfan Pathan trolled on social media for showing wife Safa Baig face; Know the full matter here
सफा और इरफान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कुछ दिन पहले अपनी शादी की आठवीं सालगिरह के अवसर पर अपनी पत्नी सफा बेग के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके फैंस के बीच चर्चा और बहस की वजह बन जाएगी। इस तस्वीर में नई बात यह थी कि पहली बार इरफान ने पत्नी सफा के चेहरे की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इससे पहल उन्होंने जब भी सफा की तस्वीर डाली है, या तो वह बुर्के में रही हैं या फिर मास्क से चेहरा ढका हुआ रहा है।
विज्ञापन

सफा का चेहरा दिखाना कुछ लोगों को रास नहीं आया
हालांकि, कुछ दिन पहले उन्होंने आखिरकार इसे बंद करने का फैसला किया और फैंस को अपना चेहरा दिखाया। वैसे तो इसमें कुछ भी गलत नहीं था, लेकिन कुछ फैंस को शायद यह रास नहीं आया। सफा को अब अपना चेहरा दिखाने के लिए ऑनलाइन बहुत नफरत और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने भद्दे कमेंट्स किए हैं और इरफान से कहा कि वह अपनी पत्नी को बुर्का पहनना शुरू करने के लिए कहें, जबकि कुछ अन्य लोगों ने सफा को सलाह दी कि वह अपना चेहरा छिपाकर और नकाब पहनकर सही काम कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Irfan Pathan (@irfanpathan_official)

विज्ञापन
विज्ञापन

इरफान ने क्या लिखा था?
इरफान ने रविवार को अपनी आठवीं सालगिरह पर लिखा था- एक इंसान जिन्हें कई भूमिकाओं में महारत हासिल है - मूड बूस्टर, कॉमेडियन, संकटमोचक और मेरे बच्चों की अच्छी दोस्त और मां। इस खूबसूरत यात्रा में मैं आपको अपनी पत्नी के रूप में बहुत ज्यादा प्यार करता हूं। शादी की आठवीं सालगिरह मुबारक हो प्यार। हालांकि, कुछ लोगों को इरफान का ऐसा करना पसंद नहीं आया और अब वह इस तस्वीर के कमेंट सेक्शन में गलत बयानबाजी कर रहे हैं। कुछ कट्टरपंथियों ने इस कपल के एक-दूसरे के लिए प्यार को नहीं देखा, बल्कि इसके बजाय, अन्य महत्वहीन चीजों पर ध्यान केंद्रित किया।

विज्ञापन

इरफान भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक
इरफान देश के सर्वश्रेष्ठ भारतीय तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। चोट की वजह से उनके करियर में काफी उतार चढ़ाव आए। क्रिकेट से रिटायर होने के बाद इरफान ने बतौर कमेंटेटर ढाल लिया है। उन्होंने अभिनेता के तौर पर भी काम किया है। उन्होंने कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय किया है। इरफान इन दिनों नए खिलाड़ियों को ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। वह अपने भाई यूसुफ के साथ एक क्रिकेट अकादमी भी चलाते हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के कुछ खिलाड़ियों के करियर बनाने में भी काफी अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed