फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irfan Pathan reveals on ‘secret’ marriage to Mohammad Kaif

इरफान पठान की 'सीक्रेट' शादी, कैफ को बताया क्यों किया ऐसा?

Thu, 18 Feb 2016 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 18 Feb 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
Irfan Pathan reveals on ‘secret’ marriage to Mohammad Kaif

कभी टीम इंडिया के खास तेज गेंदबाज रहे और स्विंग में माहिर इरफान पठान ने पिछले दिनों भारत से काफी दूर चुपचाप शादी कर ली और उनकी इस शादी से हर कोई आश्चर्यचकित हो गया क्योंकि शादी होने के बाद इसकी जानकारी मिली।

विज्ञापन


ऑलराउंडर इरफान ने 4 फरवरी को सऊदी अरब के जेद्दाह में 21 साल की मॉडल साफा बैग के साथ निकाह कर लिया। पठान की शादी के सारे कार्यक्रम वहीं जेद्दाह में आयोजित किए गए। इरफान ने इसकी खबर ट्विटर पर दी तो कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ही बधाई देने लग गए।
विज्ञापन


बधाई देने वालों में टीम इंडिया में उनके साथी रहे मोहम्मद कैफ भी शामिल थे लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शादी की खबर मिलने पर नाराजगी भी जताई। इस पर दोनों क्रिकेटरों के बीच ट्विटर पर ही शानदार बातें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चुपचाप शादी पर इरफान ने कैफ को दी 'सफाई'

Irfan Pathan reveals on ‘secret’ marriage to Mohammad Kaif

इरफान पठान के ट्विटर पर शादी की खबर पोस्ट करने के बाद क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ट्विट करके जवाब दिया। उन्होंने कहा कि क्या भाई, अब हमें तुम्हारी शादी की खबर सोशल मीडिया से मिलेगी। शानदार शादी पर बधाई और मिलते हैं।

इस पर पठान ने गुपचुप शादी करने के बारे में कैफ को अपनी सफाई भी दी। कैफ ने ट्विट किया, 'भाई मेरा फोन उठाओगे तो पता चलेगा ना।' हालांकि इन दोनों के बीच सोशल मीडिया पर यह बातचीत 8 फरवरी को हुई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed