फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   irfan pathan is in race for t20 world cup

24 घंटे के अंदर टीम इंडिया का होगा ऐलान, इरफान भी रेस में

Thu, 04 Feb 2016 06:39 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
irfan pathan is in race for t20 world cup

एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान 24 घंटे के अंदर हो जाएगा। ऑलराउंडर इरफान पठान भी रेस में लौट आए हैं। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट सीरीज में उनकी उपेक्षा किए जाने के बाद चयनकर्ताओं को आलोचना झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन


इरफान से पहले युवराज सिंह और आशीष नेहरा की लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे में टी-20 के लिए वापसी हुई थी। उम्मीद है कि इरफान भी करीब साढ़े तीन साल से ज्यादा बाद नीली जर्सी पहने दिख सकते हैं। उन्होंने आखिरी टी-20 मैच 2 अक्टूबर 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला था।
विज्ञापन


सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में बड़ौदा को फाइनल तक का सफर तय कराने में अहम भूमिका निभाने वाले इरफान को बार-बार चोटिल होने वाले आशीष नेहरा के कवर के तौर पर रखा जा सकता है। वहीं, हार्दिक पांड्या ने भी टीम में सीनियर खिलाड़ियों को प्रभावित किया है। पवन नेगी तो रविंद्र जडेजा के लिए कवर हैं ही क्योंकि अक्षर पटेल की बल्लेबाजी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहाणे और पांडे के बीच होगा कड़ा मुकाबला

irfan pathan is in race for t20 world cup

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप ने भले ही चयनकर्ताओं की मुश्किलें कम कर दी हो, बावजूद इसके एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के चयन के मद्देनजर सातवें क्रम के लिए उन्हें अजिंक्य रहाणे और मनीष पांडे में से किसी एक को चुनने के लिए शुक्रवार को कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन करने वाले अधिकतर खिलाड़ियों ने खुद को चयन का दावेदार बना दिया है। लेकिन सातवें विशेषज्ञ बल्लेबाज के लिए चयनकर्ता पशोपेश में होंगे। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज विराट कोहली को आगामी श्रीलंका के खिलाफ आराम दिया गया है। उनकी जगह बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मनीष पांडे को घरेलू सीरीज में मौका दिया गया है।

लेकिन जब कोहली बांग्लादेश में होने वाले एशिया कप के लिए टीम से जुड़ेंगे तो मार्च-अप्रैल में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए चुने गए 15 खिलाड़ियों में से कम से कम एक बार गाज गिरना लगभग तय है।

पांडे को बाहर करना अन्यायपूर्ण होगा

irfan pathan is in race for t20 world cup

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन शुक्रवार को होगा। मनीष पांडे को नौ फरवरी से पुणे में शुरू हो रही श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में हिस्सा लेना है। ऐसे में उनका खेल देखे बिना उन्हें टीम से यदि बाहर कर दिया जाता है तो यह अन्यायपूर्ण होगा।

रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, सुरेश रैना, युवराज सिंह और एमएस धोनी का चयन तय है। इस तरह से अब सभी की नजरें रहाणे पर लगी होगी। रहाणे की क्लास पर किसी को शक नहीं है। लेकिन छोटे प्रारूप में उनकी एक और दो रन लेने की क्षमता पर धोनी ने ही सवाल उठाए हैं।

वह ऑस्ट्रेलिया में संपन्न तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए अंतिम एकादश में शामिल नहीं थे जिससे यह संकेत मिलता है कि वह टीम प्रबंधन की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 में युवराज सिंह के अंतिम ओवर में दिखाए गए कारनामे ने उनका स्थान सुनिश्चित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed