फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irfan Pathan Does Not Blames Greg Chappell For His Faluire in Cricket

अपनी असफलता के लिए चैपल को नहीं, इसे दोषी मानते हैं इरफान पठान

Fri, 28 Apr 2017 11:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Fri, 28 Apr 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
Irfan Pathan Does Not Blames Greg Chappell For His Faluire in Cricket
इरफान पठान और ग्रेग चैपल - फोटो : Cricket Tracker
भारतीय टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल पर इस बात का कई बार आरोप लगता रहा है कि इरफान पठान को आलराउंडर बनाने के चक्कर में उनका क्रिकेट करियर बर्बाद कर दिया। कभी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रहे इरफान पठान लंब समय से टीम से बाहर है। उनके लिए सबसे बड़ा झटका तब आया, जब इस बार आईपीएल की नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।
विज्ञापन


मगर अब इरफान को आखिरकार आईपीएल में खेलने का मौका मिल ही गया। गुजरात लायंस ने पठान को चेाटिल ड्वेन ब्रावो के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है। एक इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में बात करते हुए इरफान पठान ने टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल को अपने पराभव के लिए दोषी ठहराने को गलत बताया।
विज्ञापन


इरफान पठान ने इंजरी और तकनीकी बदलावों को अपने करियर का दुश्मन बताया। उन्होंने कहा, "मेरी असफलता के पीछे ग्रेग चैपल का कोई हाथ नहीं है। मैं ऐसे बहुत से लोगों को जानता हूं जो कहते हैं कि ग्रेग चैपल ने मेरा करियर चौपट कर दिया। यह सही नहीं है। कोई किसी का करियर नहीं खराब कर सकता। जो कुछ भी करना होता है आपको ही करना होता है। आप अपनी असफलता के लिए खुद जिम्मदार होते हैं ना की कोई और।"
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल देव की जगह कोई नहीं ले सकता

Irfan Pathan Does Not Blames Greg Chappell For His Faluire in Cricket
इरफान पठान - फोटो : DNA
इरफान पठान ने बताया, "जब मैं टीम से बाहर हुआ था, उस वक्त दुर्भाग्य से मैं चोटिल था। चोट के बाद कमबैक करना बहुत मुश्किल होता है। मैं किसी को इसके लिए दोषी नहीं मानता।" गौरतलब है कि इरफान पठान अपने करियर के शुरुआती सालों में बहुत सम्मान हासिल कर चुके थे। पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम भी उनकी स्विंग गेंदबाजी के कायल हो गए थे।

इरफान पठान निचले क्रम में भारत के लिए उपयोगी बल्लेबाज भी साबित हो रहे थे। उनकी तुलना कपिल देव से की जाने लगी थी। लेकिन, इरफान पठान अपनी फिटनेस के कारण टीम इंडिया में स्थान गवां बैठे और उसके बाद उनकी वापसी नहीं हो सकी। कपिल देव से अपनी तुलना के बारे में पूछे जाने पर इरफान पठान ने कहा कि कपिल दूसरे ही श्रेणी के क्रिकेटर थे। उनकी जगह कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं ले सकता।

इरफान पठान ने बताया कि पीठ में कुछ परेशानी होने की वजह से उन्हें अपनी गेंदबाजी एक्शन में बदलाव करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि अब वो अपने पुराने अंदाज में ही गेंदबाजी करने लगे हैं और गेंदबाजी के दौरान मिल रही स्विंग से काफी संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed