{"_id":"6305df8b011a1a07006670ea","slug":"irfan-pathan-debut-film-cobra-teaser-out-indian-cricketer-to-play-police-officer-role","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Irfan Pathan Acting Debut: तमिल फिल्म कोबरा के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखेंगे इरफान पठान, देखें टीजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Irfan Pathan Acting Debut: तमिल फिल्म कोबरा के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखेंगे इरफान पठान, देखें टीजर
Wed, 24 Aug 2022 01:54 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:54 PM IST
सार
कोबरा फिल्म में इरफान पठान एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे, जबकि तमिल के सुपरस्टार चियान विक्रम इस फिल्म में सात से ज्यादा किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
इरफान पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान तमिल फिल्म कोबरा से अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म का टीजर जारी हो चुका है। तमिल सिनेमा के सुपरस्टार चियान विक्रम की इस फिल्म का टीजर काफी दमदार है। चियान इस फिल्म सात से ज्यादा किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने कंपोज किया है। यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज की जाएगी। इरफान इस फिल्म पुलिस अफसर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार दिख रहा है।
लीक से हटकर फिल्में करने के लिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले चियान विक्रम इससे पहले सेतु, आई, अपरिचित और पीथगमन जैसी फिल्में कर चुके हैं। ऐसे में उनकी इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, 31 अगस्त को यह फिल्म तमिल और तेलगू भाषा में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के जरिए चियान विक्रम को बॉक्स ऑफिस में दमदार वापसी की उम्मीद है। क्योंकि, लंबे समय से उनकी कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस में आशा के अनुरूप कारोबार नहीं कर पाई है।

यशलान यिमलाज के किरदार में हैं इरफान
इरफान पठान की इस फिल्म की तैयारी लंब समय से चल रही है। इस फिल्म में वो यशलान यिमलाज का किरदार निभा रहे हैं, जो एक फ्रांसीसी इंटरपोल अधिकारी हैं। साल 2020 में इरफान के जन्मदिन पर अजय ग्नानामुत्थू ने उनका पहला लुक शेयर करते हुए उनके किरदार के बारे में बताया था। इस फोटो में इरफान हाथ में एक बंदूक के साथ नजर आ रहे थे। कोरोना महामारी की वजह से इस फिल्म की शूटिंग में परेशानी आई थी। इस वजह से यह फिल्म काफी देरी से रिलीज हो रही है। पहले यह फिल्म मई 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह दो साल बाद 31 अगस्त को रिलीज हो रही है।
इरफान पठान ने भी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अपनी कई तस्वीरें शेयर की थीं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इरफान पठान ने हिंदी कमेंट्री में अपना नाम बनाया है और आईपीएल के अलावा अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान भी हिंदी में कमेंट्री करते हैं। अब वो अभिनय की दुनिया में भी कदम रख रहे हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन