फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ireland limp to 22/1 after afganistan get 142-run lead 

रहमत शाह शतक से चूके, आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान मजबूत स्थिति में

Sat, 16 Mar 2019 09:02 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 16 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
Ireland limp to 22/1 after afganistan get 142-run lead 
अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड

रहमत शाह अपने पहले टेस्ट शतक से दो रन से चूक गए लेकिन अफगानिस्तान ने पहली पारी में बड़ी बढ़त लेकर शनिवार को दूसरे दिन आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

विज्ञापन


तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे शाह ने 214 गेंद में 98 रन की पारी खेली जबकि असगर अफगान (67) और हशमतुल्लाह शाहिदी (61) ने अपना-अपना पहला अर्धशतक लगाया जिससे अफगानिस्तान ने 106.3 ओवर में आउट होने से पहले 314 रन बना लिये। 
विज्ञापन


आयरलैंड की पहली पारी शुक्रवार को 172 रन पर सिमट गई थी। दूसरे दिन स्टंप तक आयरलैंड ने 12 ओवर में एक विकेट गंवाकर 22 रन बना लिये। आयरलैंड की टीम अब भी अफगानिस्तान से 120 रन पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान ने दिन की शुरूआत 90 रन पर दो विकेट से शुरू की जिसके बाद शाह और शाहिदी ने तीसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी कर 300 से अधिक स्कोर की नींव रखी। शाह ने अपनी पारी में 15 चौके लगाये जबकि शाहिदी ने छह चौके लगाए। 


कप्तान अफगान ने 92 गेंद में छह चौके की मदद से 67 रन बनाए। आयरलैंड के लिए मध्यम गति के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट थाम्प्सन ने तीन जबकि जॉर्ज डोकरेल, एंडी मैकब्रिने और जेम्स कैमरून-डॉव ने दो-दो विकेट चटकाए। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed