संन्यास: केविन ओ ब्रायन ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, विश्व कप में लगा चुके हैं आतिशी शतक
आयरलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन ने वनडे से संन्यास की घोषणा कर दी है। ओब्रायन का शुमार दुनिया के सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में किया जाता हैै।
विस्तार
आयरलैंड क्रिकेट टीम के धमाकेदार ऑलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। ओ ब्रायन वनडे में हमेशा विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते थे। क्रिकेट विश्व कप 2011 में उन्होंने सबसे तेज शतक लगाने का कीर्तिमान बनाया। ओ ब्रायन ने यह करिश्मा इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में किया था। विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है.
आयरलैंड ने इस मुकाबले में इंग्लैंड को तीन विकेट से पटखनी दी थी। आयरिश टीम ने 328 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 गेंद बाकी रहते इस मैच में जीत दर्ज की। ओ ब्रायन ने कातिलाना अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों पर 113 रन बनाए थे।
Ireland’s star batsman Kevin O’Brien has announced his retirement from ODI cricket.
The 37-year-old finishes his ODI career with 3619 runs and two centuries, which includes the famous 113 against England in the 2011 @cricketworldcup 🔥 pic.twitter.com/TAGpWyfk6Fविज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) June 18, 2021
ओ ब्रायन ने क्रिकेट आयरलैंड द्वारा जारी एक बयान में कहा, आयरलैंड के लिए लगातर 15 साल खेलने के बाद मुझे लगता है अब एकदिवसीय क्रिकेट से दूर होने और संन्यास लेने का यह सही वक्त है। वह आयरलैंड के लिए टेस्ट और टी20 मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
37 वर्षीय केविन ओ ब्रायन ने 153 एकदिवसीय मैचों में आयरलैंड का प्रतिनिधित्व किया। जिनमें उनके नाम 3618 रन दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे में गेंदबाजी करते हए उन्होंने 114 विकेट भी झटके. ओब्रायन के पिता और भाई भी आयरलैंड के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं।