फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ireland creates history by winning ODI series in West Indies Ahead India in World Cup Super League Standings

WI vs IRE: आयरलैंड ने वेस्टइंडीज में सीरीज जीतकर रचा इतिहास, वर्ल्डकप सुपर लीग में भारत और ऑस्ट्रेलिया से आगे

Mon, 17 Jan 2022 10:10 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जमैका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जमैका Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 17 Jan 2022 10:10 AM IST
सार

वेस्टइंडीज में सीरीज जीतने के साथ ही आयरलैंड की टीम वर्ल्डकप सुपर लीग की अंतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। आयरलैंड ने भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को पीछे छोड़ दिया है। 
 

विज्ञापन
Ireland creates history by winning ODI series in West Indies Ahead India in World Cup Super League Standings
आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयरलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच दो विकेट से अपने नाम किया। इसके साथ ही आयरलैंड ने यह सीरीज भी 2-1 के अंतर से जीत ली है। यह पहला मौका है, जब आयरलैंड ने किसी टेस्ट खेलने वाली टीम के खिलाफ उसके घरेलू मैदान में वनडे सीरीज जीती है। इससे पहले आयरलैंड ने अपने से छोटी टीमों को हराया था। यह जीत कई मायनों में आयरलैंड के लिए खास है। इस जीत के साथ ही आयरलैंड की टीम वर्ल्डकप सुपर लीग की अंतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। आयरलैंड ने भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


वर्ल्डकप सुपर लीग की अंतालिका में इंग्लैंड की टीम पहले पायदान पर है। इंग्लैंड ने 15 में नौ मैच जीते हैं और उसके पास 95 अंक हैं। वहीं दूसरे स्थान पर काबिज बंग्लादेश ने 12 में आठ मैच जीते हैं और उसके पास 80 अंक हैं। आयरलैंड की टीम 18 में छह मैच जीतकर 68 अंक हासिल कर चुकी है और वह तीसरे स्थान पर है। वहीं भारत के पास 49 और ऑस्ट्रेलिया के पास 60 अंक हैं। 
विज्ञापन


वर्ल्डकप सुपर लीग में भारत सातवें स्थान पर
वर्ल्डकप सुपर लीग में भारतीय टीम सातवें स्थान पर है। भारत ने नौ वनडे मैच खेले हैं पांच में जीत हासिल की है। वहीं चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच एक मैच में भारत ने धीमे ओवर रेट से गेंदबाजी की थी और उस पर एक अंक का जुर्माना भी लगा था। इसी वजह से टीम इंडिया के पास 49 अंक हैं। इस अंकतालिका में इंग्लैंड, बांग्लादेश, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीम भारत से आगे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकतालिका में मौजूद टीमों में सबसे कम मैच ऑस्ट्रेलिया ने हारे हैं। कंगारू टीम नौ में से सिर्फ तीन मैच हारी है। वहीं भारत और बांग्लादेश चार-चार मैच हार चुके हैं। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम कोई मैच नहीं हारी है, लेकिन इन दोनों ने सिर्फ तीन-तीन मैच ही खेले हैं। वहीं चार मैच खेलने वाली नीदरलैंड की टीम सिर्फ एक मैच हारी है। आने वाले समय में भारत को इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों से कड़ी चुनौती मिलेगी। 


वर्ल्डकप सुपर लीग अंकतालिका 
रैंक टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक पेनाल्टी ओवर
1 इंग्लैंड 15 9 5 1 95  
2 बांग्लादेश 12 8 4 0 80  
3 आयरलैंड 18 6 10 2 68  
4 ऑल्ट्रेलिया 9 6 3 0 60  
5 श्रीलंका 16 5 10 1 52 3
6 वेस्टइंडीज 12 5 7 0 50  
7 भारत 9 5 4 0 49 1
8 पाकिस्तान 9 4 5 0 40  
9 दक्षिण अफ्रीका 10 3 5 2 39 1
10 न्यूजीलैंड 3 3 0 0 30  
11 अफगानिस्तान 3 3 0 0 30  
12 नीदरलैंड 4 2 1 1 25  
13 जिम्मबाब्वे 10 2 7 1 25  

आयरलैंड ने आखिरी मुकाबला दो विकेट से जीता
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में आयरलैंड ने आखिरी मुकाबला दो विकेट के करीबी अंतर से जीता। पहला मैच हारने के बाद आयरलैंड की टीम ने दूसरे मैच में शानदार वापसी की और डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत हासिल की। वहीं तीसरा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने सभी 10 विकेट खोकर 2012 रन बनाए। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम एक समय पांच विकेट पर 190 रन बना चुकी थी, लेकिन उसके तीन विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि अंत में क्रैग यंग ने चौका लगाकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed