{"_id":"5c97a7a6bdec22147337448e","slug":"ipl2019-when-daughter-samaira-came-to-watch-dad-rohit-sharma-match-at-wankhede-stadium","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पापा रोहित शर्मा का मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं नन्हीं समायरा, मां की गोद में यूं बैठीं आईं नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पापा रोहित शर्मा का मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं नन्हीं समायरा, मां की गोद में यूं बैठीं आईं नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मां ऋतिका की गोद में बेटी समायरा
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन टी-20 लीग में मुंबई की कमान संभालने वाले भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा की बेटी समायरा की एक तस्वीर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में लगभग तीन माह की समायरा अपनी मां ऋतिका की गोद में बैठीं दिखतीं हैं।
2 of 5
ट्विटर समेत इंस्टाग्राम और फेसबुक पर जमकर वायरल हो रही यह तस्वीर मुंबई के वानखेड़े स्टेडिमय की है। जहां इंडियन टी-20 लीग के तीसरे मुकाबले में मुंबई और दिल्ली आमने-सामने हैं। इस तस्वीर में मां ऋतिका का स्नेह और बेटी समायरा का भोलापन फैंस का दिल जीत रहा है।
3 of 5
दिलचस्प बात है कि मुंबई फ्रैंचाइजी ने समायरा के लिए भी एक जर्सी बनवाई है। फ्रैंचाइजी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें पोस्ट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसके पहले शुक्रवार को खुद रोहित शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जहां यह धाकड़ बल्लेबाज फिल्म गली ब्वॉय के गाने के साथ बेटी पर प्यार बरसा रहे थे। यह वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।
याद हो कि रोहित दिसंबर 2015 में ऋतिका के साथ शादी के बंधन में बंधे थे और 31 दिसंबर 2018 को पिता बने। बेटी के जन्म के बाद रोहित ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौट आए थे। वह 3 जनवरी से सिडनी में खेले गए आखिरी और निर्णायक सिडनी टेस्ट से बाहर रहे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।