फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl10: who is washington sunder and how he become member of pune super giants

जिस खिलाड़ी को मुंबई ने नकारा, उसी ने क्वालीफायर में पछाड़ा

Thu, 18 May 2017 02:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 18 May 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
ipl10: who is washington sunder and how he become member of pune super giants
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : IPL official web
राइजिंग पुणे सुपरजायंट मंगलवार को मुंबई इंडियंस को मात देकर पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल हुई। पुणे के शानदार प्रदर्शन में 17 वर्षीय युवा गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर की अहम भूमिका रही। वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी कर मुंबई की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। सुंदर ने 16 रन देकर मुंबई के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। सुंदर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सुंदर रोहित शर्मा, केरन पोलार्ड और अबाती रायडू जैसे दिग्गजों को अपनी फिरकी में फांसकर पवेलियन वापस भेजा और पुणे को फाइनल में पहुंचा दिया। 
विज्ञापन

  
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन के चोटिल होने के बाद पुणे सुपरजायंट ने उनके विकल्प की तलाश शुरू की। अंततः टीम मैनेजमेंट की खोज तमिलनाडु में ही आकर खत्म हुई। अश्विन की जगह तमिलनाडु के 17 वर्षीय युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर अश्विन की जगह टीम में शामिल किया गया। सुंदर साल 2016 में बांग्लादेश में खेले गए अंडर-19 की उपविजेता रही भारतीय टीम के सदस्य रहे थे।  
विज्ञापन


 
Trending Videos

अश्विन की जगह पुणे की टीम में मिली थी जगह

ipl10: who is washington sunder and how he become member of pune super giants
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : IPL official web
पुणे की टीम में शामिल होने के बाद सुंदर ने कहा था कि अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल किया जाना मेरे लिए बड़ी बात है। मैं आईपीएल में खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। आईपीएल में खेलने का मौका मिलने के बाद मेरा अपनी मेहनत के प्रति विश्वास और बढ़ गया है।

पुणे सुपरजायंट ने 2 अप्रैल को सुंदर के साथ जम्मू-कश्मीर के स्पिनर परवेज रसूल को ट्रायल के लिए बुलाया था। टीम मैनेजमेंट सुंदर के खेल से खासा प्रभावित हुआ। सुंदर ने न केवल परवेज जैसे अनुभवी गेंदबाज को पीछे छोड़ा बल्कि स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स जैसे धाकड़ बल्लेबाजों के सामने बेहतरीन गेंदबाजी कर अपनी मानसिक दृढ़ता साबित की थी। 

 
विज्ञापन

ट्रायल्स में स्मिथ का लिया था विकेट

ipl10: who is washington sunder and how he become member of pune super giants
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : IPL official web
वाशिंगटन इस साल मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स में भी शामिल हुए थे लेकिन वहां बात नहीं बन सकी। पुणे के ट्रायल्स के दौरान उन्होंने स्मिथ को आउट किया और स्टोक्स को अपनी फिरकी में फंसाया। यही पुणे की टीम में उनके चयन में निर्णायक साबित हुआ। 

ट्रायल्स के बाद सुंदर ने बताया, उनके ऊपर ट्रायल्स को लेकर कोई दबाव नहीं था। मुझे विश्वास था कि मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और ट्रायल्स में अच्छा करूंगा। मुझे स्मिथ और स्टोक्स के सामने गेंदबाजी करने को कहा गया। इस दौरान मैंने स्मिथ को बोल्ड कर दिया। हालांकि ये प्रैक्टिस सेशन था लेकिन स्मिथ जैसे बड़े खिलाड़ी को आउट कर मुझे बेहद खुशी हुई। मैंने आक्रामक दिख रहे स्टोक्स को अपनी गेंदबाजी में बांधे रखा। इन बातों ने मुझे आत्मविश्वास दिया।

 
विज्ञापन

धोनी ने दी थी गेंदबाजी की टिप्स

ipl10: who is washington sunder and how he become member of pune super giants
वाशिंगटन सुंदर और स्टीव स्मिथ - फोटो : IPL official web
पुणे की टीम में शामिल होने के बाद पुणे के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने प्रैक्टिस सेशन में बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए सुंदर को  बधाई दी थी और इस प्रदर्शन को जारी रखने की सलाह दी थी। सुंदर ने आईपीएल की शुरुआत में कहा था, मैंने नेट्स पर एमएस धोनी के सामने गेंदबाजी की, इसके बाद  उन्होंने गेंदबाजी में सुधार के लिए कुछ टिप्स दी थी। 

वाशिंगटन तमिलनाडु के लिए अब तक 9 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इन मैचों में  वाशिंगटन 3.93 की इकोनॉमी के साथ 7 विकेट हासिल किए। वाशिंगटन ने अपनी सफलता का श्रेय तमिलनाडु के कोच ऋषिकेश कानिटकर को देते हैं। कानिटकर फिलहाल पुणे के असिस्टेंट कोच भी हैं। सुंदर ने कानिटकर के बारे में कहा, उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद उन्होंने बतौर ऑलराउंडर मेरी काबीलियत को समझा। इसी वजह से उन्हें यह मौका मिला सका। 

मौजूदा आईपीएल सीजन में पुणे ने उन्हें 15 में से 10 मैच में मौका दिया। जिसमें 21.50 के औसत और 6.61 की इकोनॉमी से उन्होंने 8 विकेट हासिल किए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed