फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl website removed fair play points table

आयोजकों ने भी माना, आईपीएल 'फेयर गेम' नहीं

Sat, 25 May 2013 04:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 25 May 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
ipl website removed fair play points table

आईपीएल-6 में स्पॉट फिक्सिंग का सच अभी सामने आना बाकी है, लेकिन इससे पहले ही आयोजकों ने आईपीएल के इस संस्करण को 'फेयर प्ले' (निष्पक्ष और बेहतर खेल) की श्रेणी से बाहर कर दिया है।

विज्ञापन


आईपीएल आयोजकों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से 'फेयर प्ले टेबल' को हटा लिया है।

'फेयर प्ले टेबल' के अंतर्गत आईपीएल के हर मैच में अंपायर टीम को उसके खिलाड़ियों के व्यवहार के आधार पर अंक देते हैं। अंकों के आधार पर ही किसी एक टीम को 'फेयर प्ले अवॉर्ड' दिया जाता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईपीएल-6 में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे हैं। जबकि प्रारंभिक जांच में चेन्नई सुपर किंग्स के भी तीन खिलाड़ियों पर स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बीसीसीआई अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ गुरुनाथ मयप्पन पर भी स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप है।

बता दें कि फाइनल मुकाबले मे रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत होगी, लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले ही आयोजकों का फेयर प्ले टेबल को हटाना, आईपीएल की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed