फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Throwback: Vijay Mallya Bought RCB for Liquor Branding, Reveals Why He Bid for Virat Kohli

IPL: माल्या ने पहले मुंबई के लिए लगाई बोली, RCB को शराब के प्रचार के लिए खरीदा; कोहली को चुनने की वजह भी बताई

Fri, 06 Jun 2025 12:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Jun 2025 12:01 PM IST
सार

माल्या ने कहा कि आरसीबी को खरीदने के पीछे उसका एकमात्र उद्देश्य अपने व्हिस्की ब्रांड 'रॉयल चैलेंज' को बढ़ावा देना था। इसके पीछे कोई क्रिकेट प्रेम नहीं था।

विज्ञापन
IPL Throwback: Vijay Mallya Bought RCB for Liquor Branding, Reveals Why He Bid for Virat Kohli
विजय माल्या - फोटो : Youtube Raj Shamani/IPL/BCCI
loader

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम इस वक्त चर्चा में है। टीम ने 18 सत्रों के खिताबी सूखे को खत्म किया। आरसीबी की टीम पहली बार चैंपियन बनी, लेकिन बंगलूरू पहुंचकर उनका जश्न मातम में बदल गया। बंगलूरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जश्न के दौरान फैंस की भीड़ में भगदड़ मच गई और उसमें 11 लोग जान गंवा बैठे। इसके अलावा 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए। 2008 से आरसीबी की टीम लीग का हिस्सा है, लेकिन 18वें सत्र में जाकर पहली बार चैंपियन बन पाई। इस दौरान कई स्टार खिलाड़ी आए और गए, लेकिन 18 सत्रों से एक खिलाड़ी जो टीम में बना रहा, वह हैं विराट कोहली। टीम की जीत के बाद फैंस ने भगोड़े विजय माल्या को भी याद किया, जो इस फ्रेंचाइजी का पहला मालिक भी है।
विज्ञापन

पॉडकास्ट में भगोड़े माल्या का बड़ा खुलासा
माल्या भारत में एक वांछित भगोड़ा बना हुआ है। हालांकि, उसने राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया और खुलासा किया कि उसने मुंबई इंडियंस सहित कुल तीन फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाई थी। हालांकि, माल्या मुंबई को खरीद नहीं पाया, क्योंकि मुकेश अंबानी ने सबसे ज्यादा कीमत लगाई थी। एमआई को सबसे कम मार्जिन से खोने के बाद, माल्या ने अंततः आरसीबी को 112 मिलियन अमेरिकी डॉलर (तब) की राशि चुकाकर खरीदा था। उस वक्त यानी 2008 में 112 मिलियन यूएस डॉलर की वैल्यू 600-700 करोड़ रुपये थी। माल्या ने कहा कि आरसीबी को खरीदने के पीछे उसका एकमात्र उद्देश्य अपने व्हिस्की ब्रांड 'रॉयल चैलेंज' को बढ़ावा देना था। इसके पीछे कोई क्रिकेट प्रेम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'ललित मोदी की बातों से बेहद खुश था'
माल्या ने पॉडकास्ट में कहा, 'ललित मोदी ने इस लीग को लेकर बीसीसीआई समिति के सामने जो पिच की थी, मैं उससे काफी प्रभावित हुआ था। उन्होंने एक दिन मुझे बुलाया और कहा कि ठीक है टीमों की नीलामी होने जा रही है। क्या आप इसमें से कोई टीम खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं? इसलिए मैंने तीन फ्रेंचाइजी में दिलचस्पी दिखाई और बोली लगाई और मैं बहुत कम अंतर से मुंबई फ्रेंचाइजी नहीं खरीद सका।'
विज्ञापन

'आईपीएल को गेमचेंजर के रूप में देखा'
माल्या ने कहा, 'जब मैंने 2008 में आरसीबी फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाई थी तो मैंने आईपीएल को भारतीय क्रिकेट के गेमचेंजर के रूप में देखा था। मेरी सोच एक ऐसी टीम बनाने की थी जो बैंगलोर (तब का नाम) की भावना को जीवंत, गतिशील, ग्लैमरस लुक दे। मैंने 112 मिलियन डॉलर का भुगतान किया। यह दूसरी सबसे बड़ी बोली थी, क्योंकि मुझे क्षमता पर विश्वास था। मैं आरसीबी को एक ऐसा ब्रांड बनाना चाहता था जो न केवल मैदान पर बल्कि उसके बाहर भी उत्कृष्ट दिखे। यही कारण है कि मैंने इसे हमारे सबसे ज्यादा बिकने वाले शराब ब्रांडों में से एक रॉयल चैलेंज से जोड़ दिया, ताकि इसे वह बोल्ड पहचान मिल सके।'

माल्या ने बताया कोहली को क्यों खरीदा?
बातचीत के दौरान माल्या ने नीलामी में विराट कोहली को खरीदने के बारे में भी बताया। हालांकि कोहली को उनकी राज्य की टीम, दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) द्वारा खरीदे जाने की उम्मीद थी, लेकिन दिल्ली फ्रेंचाइजी ने प्रदीप सांगवान के लिए जाने का फैसला किया, जिससे आरसीबी को विराट को साइन करने का मौका मिला। माल्या ने कहा, 'मैंने ऐसे खिलाड़ियों को चुना जो आरसीबी को पावरहाउस बना सकते हैं। मेरे लिए अंडर-19 विश्व कप टीम के युवा खिलाड़ी विराट कोहली को खरीदना गर्व का पल था। मेरी अंदर से अहसास हो रहा था कि यह खिलाड़ी खास है। इसलिए मैंने उसके लिए बोली लगाई। चयन प्रक्रिया से कुछ समय पहले वह अंडर -19 विश्व कप खेल रहे थे और मैं उनसे बहुत प्रभावित था। इसलिए, मैंने उन्हें चुना और यह अद्भुत है कि 18 साल बाद वह अभी भी उसी टीम के साथ हैं। वह उस समय एक युवा बच्चा थे जब मैं उन्हें लेकर आया था, लेकिन आप जानते हैं वह ऊर्जा से भरपूर हैं, एक महान प्रतिभा और वह अब तक के सबसे महान भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं।'

माल्या ने बताया द्रविड़-कुंबले को क्यों खरीदा?
माल्या ने कहा, 'राहुल द्रविड़ को हमारे आइकन खिलाड़ी के रूप में चुना और इसमें कोई दूसरा विचार नहीं आया क्योंकि वह बैंगलोर के गौरव थे। हम जैक कैलिस, अनिल कुंबले और जहीर खान जैसे वैश्विक सितारों को भी लाए। मैं स्थानीय नायकों और अंतरराष्ट्रीय स्वभाव का मिश्रण चाहता था। मेरा सपना आईपीएल ट्रॉफी बैंगलोर लाना था और मैंने उस लक्ष्य के साथ टीम का निर्माण किया।'

मैच के बाद की पार्टियों पर माल्या का बयान
विजय माल्या की मौजूदगी के दौरान आरसीबी की आफ्टर मैच पार्टियों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। माल्या ने कहा कि उसकी टीम में ग्लैमर जोड़ना भी एक जानबूझकर किया गया प्रयास था। उसने कहा, 'मैं चाहता था कि आरसीबी एक क्रिकेट टीम से अधिक हो। यह एक लाइफस्टाइल ब्रांड बनाने के बारे में था। पार्टियों के बाद चीयरलीडर्स, प्रशंसकों का साथ आना, यह सब आरसीबी को सबसे रोमांचक फ्रेंचाइजी बनाने के लिए जानबूझकर किया गया था। किंगफिशर और रॉयल चैलेंज प्रायोजक थे, इसलिए हमने इसका लाभ उठाते हुए प्रत्येक मैच को एक इवेंट बनाया। लोगों ने इसे आकर्षक कहा, लेकिन यह रणनीतिक था। बैंगलोर ने इसे प्यार दिया और आरसीबी शहर की धड़कन बन गया।' यह पूछे जाने पर कि आज के समय में वह आरसीबी के लिए किन खिलाड़ियों को चुनते? इस पर माल्या ने जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और केएल राहुल को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed