{"_id":"b4c1107a-c63b-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-spot-fixing-scandal-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन से भी जुडे़ हैं आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के तार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लंदन से भी जुडे़ हैं आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के तार
नई दिल्ली/शुजात आलम
Updated Mon, 27 May 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल में फिक्सिंग के तार लंदन से भी जुड़ गए हैं। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए डी कंपनी के खास गुर्गे मोहम्मद याहिया ने इस बात का खुलासा किया है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो लंदन और नेपाल में बैठे फिक्सिरों के इशारे पर याहिया कई बड़े बुकीज और खिलाड़ियों से संपर्क में था।
आईपीएल में खिलाड़ियों से बात कर महत्वपूर्ण जानकारियां भी वह नेपाल और लंदन भेजता था। इसके बदले उसको मोटा माल मिलता था।
सूत्रों की मानें तो लंबे समय से स्पॉट ब्वॉय काम करने वाले मोहम्मद याहिया उर्फ यूसुफ के दाउद के भाई अनीस से अच्छे संबंध थे।
यही नहीं, उसके कई अभिनेताओं से भी संबंध बताए जा रहे हैं। अनीस के इशारे पर याहिया ने देश के कई कोनों में सट्टे का नेटवर्क फैलाया। इसी दौरान उसकी मुलाकात कई खिलाड़ियों से हुई।
विज्ञापन
उसने लंदन, नेपाल और भारत में बैठे फिक्सरों के लिए खिलाड़ियों को तैयार करवाया। बाद में उसने अन्य बुकीज के संपर्क में आकर मोटा माल कमाया। अब पुलिस याहिया के अकाउंट को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
दूसरी जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि सट्टे में माहिर याहिया बेहद शातिर तरीके से एक साथ चार मोबाइल इस्तेमाल करता था।
फोन को इंटरसेप्ट न किया जा सके, इससे बचने के लिए वह जल्दी-जल्दी अपने नंबरों को बदल दिया करता था। नंबर बदलने के बाद वह सभी बुकीज और फिक्सरों को अपने नंबर मैसेज किया करता था। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने याहिया के फोन को भी इंटकसेप्ट किया है।