{"_id":"2b5d9e90-d205-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-spot-fixing-raj-kundra-replies","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, आईपीएल से सस्पेंशन के बाद राज कुंद्रा ने क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जानिए, आईपीएल से सस्पेंशन के बाद राज कुंद्रा ने क्या कहा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई द्वारा सट्टेबाजी के आरोप के कारण आईपीएल से निलंबित किए गए राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक राज कुंद्रा ने कहा कि शक्तिशाली पदों पर बैठे लोगों ने उन्हें बलि का बकरा बनाया है।
विज्ञापन
साथ ही कुंद्रा ने कहा कि वह अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।
कुंद्रा ने एक बयान में कहा, ‘मैं बीसीसीआई द्वारा लिए गए एकतरफा फैसले से काफी निराश और परेशान हूं।
मेरे खिलाफ जो भी आरोप लगाए गए हैं वे बिना किसी प्रमाण के शक्तिशाली पदों पर बैठे हुए लोगों ने लगाए हैं।
यह बडे़ दुख की बात है कि सही तथ्यों के बिना ही मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा है और मीडिया बिना ठोस सबूतों के ही जैसे मेरा ट्रायल कर रहा है।
लेकिन मैं अपने निलंबन के खिलाफ लड़ाई लडूंगा। मुझे यहां की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।
मैं यह भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह सिर्फ मेरा दृष्टिकोण है और यह राजस्थान रॉयल्स के शेयरधारकों और मालिकों में से किसी से भी संबंधित नहीं है।’
सट्टेबाजी के आरोपों पर कुंद्रा ने कहा, ‘यदि मुझे सट्टेबाजी करनी होती तो मैं यह काम कहीं भी बाहर कर सकता था जहां सट्टेबाजी वैध है।
आईपीएल अनुबंध में बंधे होने के कारण मैं ऐसा कोई काम नहीं कर सकता था क्योंकि इसके नियम साफ कहते हैं कि टीम मालिक आईपीएल पर सट्टा नहीं लगा सकते।’