{"_id":"5e0b4a498ebc3e880f0047ea","slug":"ipl-spot-fixing-petitioner-aditya-vermas-son-lakkhan-raja-now-in-bihar-ranji-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL स्पॉट फिक्सिंग याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा के बेटे लखन राजा बिहार रणजी टीम में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL स्पॉट फिक्सिंग याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा के बेटे लखन राजा बिहार रणजी टीम में शामिल
Wed, 01 Jan 2020 08:07 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 01 Jan 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
आदित्य वर्मा और लखन राजा
इंडियन प्रीमियर लीग स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा के बेटे लखन राजा को बिहार रणजी टीम में शामिल किया गया है। वह पटना में मिजोरम के खिलाफ होने वाले मैच में टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर वर्मा ने कहा, 'मेरे बेटे को अंतत: बिहार की रणजी टीम में जगह मिल गई है। मुझे यकीन है कि उसे मिजोरम के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। उम्मीद करता हूं कि वह रन बनाएगा और टीम में अपनी जगह पक्की करेगा।'
विज्ञापन
अनधिकृति बिहार क्रिकेट संघ (सीएबी) के सचिव वर्मा ने 2013 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई के खिलाफ याचिका दायर की थी और तत्कालीन अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को अदालत में घसीटा था। हालांकि लखन अब श्रीनिवासन की ही कंपनी इंडिया सीमेंट्स के लिए काम करता है।
विज्ञापन
वर्मा श्रीनिवासन के धुर विरोधी रहे, लेकिन नयी दिल्ली में बीसीसीआई की आम सभा की बैठक के दौरान उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली। वर्मा को जब समझ में आया कि उनके रुख से उनके बेटे के क्रिकेट करियर पर असर पड़ रहा है तो उन्होंने नरम रवैया अपनाया और बीसीसीआई के पुराने अधिकारियों के साथ संबंध सुधारे।